जालंधरपंजाब

बड़ी खबरः सिटी रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ते के सदस्य-पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल करने की भी बात सामने आ रही …

जालंधर :  सिटी रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर गुरुवार दोपहर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर जी.आर.पी., आर.पी.एफ.  के उच्च अधिकारी पहुंचे चुके है।  वहीं डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के सदस्यों के साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है, फिलहाल पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल करने की भी बात सामने आ रही है।

बता दें कि गत दिवस पंजाब के अमृतसर में बच्चों के टिफ़िन बॉक्स से बम मिलने के बाद पूरे राज्य में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते  जालंधर में पुलिस कमिश्नर द्वारा  हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि पुलिस हर कीमत पर शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं भुल्लर ने इस संबंध में एक वाट्सएप नंबर 9646018201 भी जारी किया ताकि लोग अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर पुलिस को सूचित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page