
जालंधरः प्लाजा चौक पक्का बाग मोड पर एक ज्वेलरी शॉप के बाहर गोली चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के कीरत ज्यूलर में अपनी ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गन साफ़ करते समय गोली चल गई। घटना वीरवार को सुबह करीब 11 बजे की है। यहां सिक्योरिटी गार्ड 8 साल से तैनात है, रोजाना की तरह वह अपने लाइसेंसी हथियार को साफ़ कर रहा था। इतने में अचानक गोली चल गई।हालांकि राहत कि बात ये है कि गोली चलने से किसी भी तरह का जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है। गोली सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार को लगी लेकिन उस समय कोई भी कार में नहीं बैठा था। फिलहाल सूचना मिलने पर थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।



