अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

साड्‌डा चन्नी’ लिखे ट्रैक सूट से लदे दो ट्रक पकड़े:जालंधर माडल टाउन की PPR मार्केट के पास AAP कार्यकर्ताओं ने रोके, मौके पर पहुंचे चुनाव अधिकारी

जालंधर मॉडल टाउन स्थित पीपीआर मार्केट में आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने दो ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों में ट्रैक सूट लदे हुए थे। ट्रैक सूट की बैक पर पंजाबी भाषा में ‘साड्डा चन्नी’ लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक सूट मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में बांटने के लिए जा रहे थे, जिन्हें जालंधर में पकड़ लिया।

ट्रकों को आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स ने पकड़ा है। ट्रकों को पकड़ने के बाद इसकी शिकायत जिला चुनाव अधिकारी को भी की है। शिकायत मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी बीच मौके पर जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान राजविंदर कौर और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलराज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। मतदाताओं को अपने पक्ष में भुगतान के लिए उन्हें ट्रैक सूट बांट रही है। कांग्रेस के ट्रैक सूटों के दो ट्रक पकड़े हैं, इनमें हजारों ट्रैक सूट हैं। इन पर साड्डा चन्नी लिखा हुआ है। पांच साल तो कांग्रेस ने किसी को कुछ दिया नहीं अब लोगों को प्रलोभन देकर वोट लेने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच राजविंदर कौर ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरीके का प्रलोभन देना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन का तरीका अपनाया है उसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी। साडा चन्नी लिखे ट्रैक सूटों के दो ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रलोभन की राजनीति नहीं करती है बल्कि विकास और लोगों के काम में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जो ट्रैक सूट पकड़े गए हैं उनके संबंध में सारे दस्तावेज वह साथ लेकर आए हैं और उन्हें चुनाव आयोग की टीम को भी दिखाने जा रहे हैं। सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार उपरोक्त गेम में वेस्ट हल्के का कांग्रेसी कारिंदा शामिल है जो वेस्ट में दड़ा-सट्टा किंग के नाम से वसूली करता है।

कांग्रेस द्वारा ट्रैक सूट बांटने के मामले में हरकत में आई पुलिस, चालक खिलाफ केस दर्ज

पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा बांटे जा रहे ट्रैक सूट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि जालंधर के ग्रीन मॉडल टाऊन में पी.पी.आर. रोड के नजदीक 3 ट्रक पकड़े गए थे, जिसके बाद चुनाव अधिकारी व फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों ने इन लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए ट्रैक-सूट बांटने के मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक सुखदीप सिंह के खिलाफ थाना नं. 6 में 188, 171-सी, 171 ई आई.पी.सी के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। 

खास बात तो यह है कि इन सभी ट्रैक सूटों पर ‘साडा चन्नी’ लिखा हुआ पाया गया था। ये ट्रक जब ग्रीन मॉडल टाउन से जा रहे थे तो सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रकों को रोक लिया और अपने कब्जे में ले लिया। इस मौके पर उन्होंने जम कर हंगामा किया। उन्होंने एम.एल.ए. और चन्नी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चुनाव आयोग की टीम और कांग्रेस के जिला प्रधान भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page