साइबर क्राइम का नया तरीका:पुरुष ठग लड़की बन भेजते हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट, कारोबारियों को ट्रैप में फंसा न्यूड वीडियो मंगवा एडिट कर वायरल करने की धमकी दे हड़प रहे

शहर में लगा तारा साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। हालाकि जिला पुलिस व साइबर क्राइम सैल की ओर से इस पर रोक लगाई जा रही है। लेकिन शातिर ठगों द्वारा एक तरीका बंद होने पर नए तरीके अपना से लोगों से ठगी मार लाखों रुपए हड़प रहे है। हाल ही में साइबर क्राइम सैल में नए तरीके की शिकायतें आई है। जिसमें पुरुष ठग लड़की बन या लड़कियां खुद हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे हड़प रहे है।
जानबूझकर अपना शहर दूर बताते हैं, ताकि कोई मिल न सके
ठगों द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य चैट करने वाली सोशल साइट्स पर लड़कियों ने नाम से आईडी बना रखी है। जबकि उसमें किसी सुंदर लड़की की फोटो लगा दी जाती है। ताकि सुंदर देखकर दूसरा व्यक्ति बात कर सके। जिसके बाद ठग सोशल मीडिया पर व्यापारी, बिजनेसमैन व अन्य किसी अमीर व्यक्ति को ढूंढ़कर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजते हैं।
फिर उनसे बातें करते हैं और लड़की की फोटो भेजकर अपने जाल में फंसा लेते है। वे जान बूझकर अपना शहर दूर बताते हैं, ताकि व्यक्ति मिल न सके। जिसके बाद व्यक्ति की न्यूड वीडियो मंगवाई जाती है। कई बार वीडियो कॉल करके अपना चेहरा छिपा न्यूड वीडियो बना लेते हैं। जिसके बाद उसे दूसरी महिला के साथ जोड़कर तैयार करके ब्लैकमेल करते हैं।



