जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयहोशियारपुर

भाजपा नेताओं के पुतले फूंक किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने सरकारी अस्पताल चौक टांडा में नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता प्रदीप खत्री और अनिल डीवांस के पुतले जलाकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू व प्रदेश नेता सविंदर सिंह चुताला के निर्देशन व जोन अध्यक्ष टांडा परमजीत सिंह भल्ला के नेतृत्व में धरने के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर जोन अध्यक्ष परमजीत सिंह भल्ला ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर बीते साल लंबा किसान संघर्ष चला। उस समय 26 जनवरी को घटनाक्रम उपरान्त 29 जनवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की स्टेज पर हमला करने वाले भाजपा नेता प्रदीप खत्री तथा अनिल डीवांस खिलाफ केंद्र सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण रोष व्यक्त करते हुए आज जिला स्तर पर पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया है और संगठन द्वारा हर साल 29 जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरना के दौरान बूटा सिंह सलेमपुर, सतनाम सिंह औलख, शमशेर सिंह, निर्मल सिंह, शेखर सोंधी, लखविंदर सिंह लक्खी, रिंकू रड़ा, जागीर कौर, बीबी मंजीत कौर, संतोष कुमारी, सुषमा, सुरिंदर कौर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page