Techअमृतसरचंडीगढ़जम्मू-कश्मीरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

32.57 करोड़ का मशहूर क्लब कबाना रिजॉर्ट कुर्क:हवाला कारोबार पर ED का एक्शन; क्रिकेटर हरभजन और कॉमेडियन कपिल शर्मा का शादी समारोह यहां हुआ

नीदरलैंड सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई, दुबई से पाकिस्तानी नागरिक भेजते थे रुपए…

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जालंधर में फगवाड़ा रोड स्थित मशहूर रिजॉर्ट क्लब कबाना को कुर्क कर दिया है। हवाला कारोबार की कमाई इसमें इन्वेस्ट किए जाने का खुलासा हुआ था। जिसके बाद नीदरलैंड सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार ने ED के जरिए यह कार्रवाई की। इस रिजॉर्ट की कीमत 32.57 करोड़ है। इस मशहूर रिजॉर्ट में क्रिकेटर हरभजन सिंह और कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी के समारोह हो चुके हैं।

क्लब कबाना रिजॉर्ट और स्पा के मालिक डच सिटीजन शिवपाल पब्बी और उनके कुछ साथी हैं। जांच के मुताबिक शिवलाल पब्बी ने भारतीय साथियों के साथ मिलकर जाली डॉक्यूमेंट पर नीदरलैंड में धोखाधड़ी की। बिना परमिट के पब्बी वहां हवाला का काम करने लगा। शिवपाल पब्बी को ED ने देश छोड़ने की कोशिश करते वक्त गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED मोहाली कोर्ट में चार्जशीट पेश कर चुकी है।

दुबई में रहते पाकिस्तानी नागरिकों के जरिए आते थे रुपए
जांच में खुलासा हुआ कि पब्बी दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के जरिए हवाला का कारोबार कर रहा था। उन्होंने फगवाड़ा में रहने वाले पब्बी और उसके परिवार के मेंबरों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए। इसी हवाला की रकम का इस्तेमाल रिजॉर्ट को बनाने और डेवलप करने में किया गया। इस वक्त क्लब कबाना का कामकाज चचेरे भाई अनिल कुमार चोढ़ा और मनोज कुमार चोढ़ा देखते हैं। ED ने पब्बी की गिरफ्तारी के बाद मोहाली की अदालत में पब्बी और उसके साथियों पर केस दायर किया है।

6 महीने पहले भी हो चुकी रेड
क्लब कबाना पर करीब 6 महीने पहले दिल्ली से आई ED की टीम ने रेड की थी। उस वक्त हवाला राशि के ट्रांजैक्शन की जांच की गई थी। उसके बाद ईडी ने क्लब में होने वाले हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों पर नजर लगा रखी थी। शिवपाल पब्बी के नाम बदलकर रहने की सूचनाएं भी जांच एजेंसियों को मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page