Techअमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जम्मू-कश्मीरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

किसान आंदोलन का असर: अब वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट भी बंद करेगी अपने स्टोर

पंजाब में किसान आंदोलन का असर लगभग एक साल पूरा होने के बाद भी कम नहीं पड़ा है। किसानों की तरफ से चक्के जाम किए जा रहे है। नेताओं और विधायकों का घेराव किया जा रहा है। इस आंदोलन में भाजपा सरकार के साथ-साथ अंबानी-अडानी के खिलाफ भी किसानों का गुस्सा फूटा है। जिसका प्रभाव इनकी कंपनियों पर पड़ा है। इसकी ताजा मिसाल बठिंडा से सामने आई है जहां अडानी ग्रुप की तरफ से किला रायपुर में बंदरगाह बंद के बाद अब वालमार्ट और फ्लिपकार्ट भी अपना आउटलैट बंद कर रहा है। इसके पीछे का कारण कामकाज का ठप होना माना जा रहा है। लॉकडाउन के बाद कामकाज में उस समय प्रभाव पड़ा था जब किसान आंदोलन के कारण विरोध बढ़ने लगा। तब से लेकर अब तक स्थिति वैसी ही है। ऐसे में भारी आर्थिक नुक्सान के चलते कंपनी की तरफ से ऐसा फैसला लिया गया है। 

जानकरी के लिए आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्षरत किसान संगठनों की ओर से अब ऐसा ऐलान भी किया गया है कि पश्चिम बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस संबंध में किसान संगठनों की ओर से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर 5 सितम्बर को सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में भाकियू लक्खोवाल की एक बैठक का आयोजन करके किसानों को उक्त प्रदर्शन के लिए लामबंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page