जालंधरपंजाबराजनीति

Punjab Politics : बराड़ की घरवापसी से अकाली दल में मचेगा घमासान, पार्टी व सुखबीर के लिए मक्कड़ बनेंगे सिरदर्द

Punjab Politics पूर्व विधायक रह चुके मक्कड़ आदमपुर हलके से चुनाव जीते थे। अकाली दल के इस जोन के लिए मक्कड़ सबसे ज्यादा अहम चेहरे के रूप में जाने जाते हैं लेकिन पिछला चुनाव हारने के बाद लगातार टकसाली अकाली मक्कड़ का विरोध भी कर रहे थे।

Punjab Politics, Jalandhar Cantt Politics अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जालंधर कैंट विधानसभा सीट से जगबीर सिंह बराड़ को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अकाली दल में बराड़ की घरवापसी और कैंट से उम्मीदवार बनाने के बाद अकाली दल में घमासान मचना तय है क्योंकि यहां पिछली बार चुनाव लड़ चुके सरबजीत सिंह मक्कड़ का खेमा इस घोषणा से खासा नाराज है।

पिछले 5 सालों से जालंधर कैंट की सीट पर काम कर रहे सरबजीत सिंह मक्कड़ अब अकाली दल और सुखबीर बादल के लिए सिरदर्द बनेंगे। मक्कड़ बीते चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार थे। उससे पहले अकाली दल ने सरबजीत सिंह मक्कड़ को कपूरथला में राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा था। पूर्व विधायक रह चुके मक्कड़ आदमपुर हलके से चुनाव जीते थे। वह अकाली दल के इस जोन के लिए मक्कड़ सबसे ज्यादा अहम चेहरे के रूप में जाने जाते हैं लेकिन पिछला चुनाव हारने के बाद लगातार टकसाली अकाली मक्कड़ का विरोध भी कर रहे थे। बराड़ की वापसी से मक्कड़ के अलावा जालंधर कैंट से टिकट की आस लगाए बैठे कई अन्य दावेदारों को भी मायूस होना पड़ा है। 

एक दिन भी नहीं टिक सका सरबजीत सिंह मक्कड़ का दावा

रविवार को अचानक जगबीर बराड़ के अकाली दल में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हुई थी। दिन भर आ रही खबरों के बीच सरबजीत सिंह मक्कड़ ने शाम को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि अगर जगबीर बराड़ पार्टी ज्वाइन करते भी है तो भी वे ही जालंधर कैंट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हालांकि उनका दावा एक दिन भी नहीं टिक सका। खुद अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने जगबीर बराड़ को सिरोपा पहना और गले लगाने के बाद जालंधर कैंट सीट से उन्हें प्रत्याशित घोषित कर दिया। 

दिलचस्प हुए जालंधर कैंट सीट के समीकरण

वर्तमान में कांग्रेस के परगट सिंह यहां दूसरी बार विधायक हैं। पिछली बार वह अकाली दल की टिकट पर जीते थे। रविवार को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया है। ऐसे में जिले की इस सीट के समीकरण दिलचस्प होते दिख रहे हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page