BJP Candidate List 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची – जालंधर मे के.डी.भंडारी-मनोरंजन कालिया-महिंदर पाल भगत देगे विरोधियों को पटखनी
BJP Candidate List Punjab Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पंजाब में भाजपा का लोक कांग्रेस पार्टी व शिअद संयुक्त से गठबंधन है।


चंडीगढ़। Punjab BJP Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 प्रत्याशियों का नाम है। राज्य में इस बार भाजपा का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी व शिअद संयुक्त से गठबंधन है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है उनमें किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को 8 टिकट, सिखों को 13 टिकट दिए गए हैं। सूची में डाक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं।



प्रत्याशियों की सूची
- मुकेरियां जंगी लाल महाजन
- जालंधर वेस्ट श्री महिंदर पाल भगत
- जालंधर सैंट्रल श्री मनोरंजन कालिया
- जालंधर नाॅर्थ श्री के.डी.भंडारी
- कपूरथला श्री रणजीत सिह खोजेवाल
- सुजानपुर श्री दिनेश सिह बब्बू
- दीना नगर रेणू कश्यप
- अमृतसर नाॅर्थ श्री सुखविंदर सिंह पिंटू
- दसूहा श्री रघुनाथ राणा
- होशियारपुर श्री तीक्ष्ण सूद
- चब्बेवाल डा. दिलबाग राय
- गढ़शंकर निमिषा मेहता
- बंगा श्री मोहन लाल
- बलाचौर श्री अशोक बाठ
- फतेहगढ़ साहिब श्री सिताब सिंह भट्टी
- अमलोह श्री कंवरवीर सिंह टोहड़ा
- खन्ना श्री गुरप्रीत सिंह भट्टी
- लुधियाना श्री सेंट्रल गुरदेव शर्मा
- लुधियाना वेस्ट श्री एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
- गिल श्री एसआर लद्दड़
- जगराओं श्री कंवर नरेंद्र सिंह
- फिरोजपुर सिटी श्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
- जलालाबाद श्री पूरन चंद
- फाजिल्का श्री सुरजीत कुमार
- अबोहर श्री अरुण नारंग
- मुक्तसर श्री राजेश पटेला
- फरीदकोट श्री गौरव कक्कड़
- भुच्चो मंडी श्री रुपिंदर सिंह सिद्धू
- तलवंडी साबो श्री रवि
- सरदूलगढ़ श्री जगजीत सिंह मिल्खा
- संगरूर श्री अरविंद खन्ना
- डेराबस्सी श्री संजीव खन्ना
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा शिअद संयुक्त व कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक इंसाफ पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में भाजपा 65, लोक कांग्रेस पार्टी 39 व शिअद संयुक्त 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
शिअद संयुक्त की सूची
- लहरागागा – परमिंदर सिंह ढींडसा
- दिडबा – सोमा सिंह घराचो
- साहनेवाल – हरप्रीत सिंह गरचा
- जैतो – बीबी परमजीत कौर गुलशन
- महल कलां – संत सुखविंदर सिंह
- बाघापुराना – जगतार सिंह राजेआना
- सुनाम – सन्मुख सिंह मोखा
- फिल्लौर – सरवन सिंह फिल्लौर
- टांडा – मनजीत सिंह दसूहा
- सुल्तानपुर लोधी – जुगराज पाल सिंह शाही
- खेमकरण – दलजीत सिंह गिल
- कादिया – मास्टर जौहर सिंह
- प्रत्याशी घोषित करने में शिअद संयुक्त ने मारी बाजी
- बता दें, भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में टिकटों के बंटवारे को लेकर गत दिवस फाइनल रूपरेखा तय की गई। गठबंधन में प्रत्याशी घोषित करने में शिअद संयुक्त ने बाजी मार ली है। गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 65, कैप्टन की पार्टी 39 व शिअद संयुक्त 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि इस पर अंतिम मोहर आज लगनी है।
-
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022



