आस्थाजालंधरपंजाब

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला शुरू, भारी संख्या में नतमस्तक होने पहुंच रहे श्रद्धालु, जानें ट्रैफिक रूट

रविवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला विधिवत आरंभ हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर चड्ढा बिरादरी आनंद बिरादरी और मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु धार्मिक रस्में पूरी करने बैंड बाजों के साथ पहुंच रहे हैं।

जालंधर। अनंत चौदस के दिन मनाई जाते श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले का आगाज हो चुका है। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर चड्ढा बिरादरी आनंद बिरादरी और मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर में धार्मिक रस्में पूरी करने के लिए बैंड बाजों के साथ आ रहे हैं। मंदिर के बाहर चारों तरफ से बैरिकेट्ड लगाकर रास्ते बंद किए गए हैं। वहीं 2 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट प्लान जारी करते हैं मंदिर को जाते सभी मार्गों की ट्रैफिक का रूट डायवर्ट कर दिया गया था।

लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन में मेले के दौरान झूले तथा लंगर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी तरह कोरोना गाइडलाइंस की पालना करने के लिए प्रशासन द्वारा खास हिदायतें भी जारी की गई है। इसके अलावा मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को अधिक समय तक रुकने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यहीं पर है कि श्रद्धालु नतमस्तक होने के साथ ही मंदिर से बाहर लौट रहे हैं।

खेत्री अर्पित करने के लिए भी पहुंच रहे श्रद्धालु

अनंत चौदस यानी सोढल मेले के एक सप्ताह पूर्व चड्ढा बिरादरी तथा आनंद बिरादरी के लोग घर में खेत्री की बिजाई करते हैं। जो मिले वाले दिन मंदिर में आकर अर्पित की जाती है। तरह जन्मे बच्चे तथा नवविवाहित जोड़े को भी मेले वाले दिन मंदिर में नतमस्तक होने की परंपरा शुरू से रही है।

1000 पुलिस मुलाजिमों ने संभाली कमान

मेले के दौरान लोगों को ट्रैफिक के साथ-साथ सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 1000 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए। जो मंदिर को जानते सभी मार्गों पर मुस्तैदी के साथ कमान संभाले हुए हैं। इस बारे में डीसीपी गुरमीत सिंह बताते हैं कि बैरीकेट्स के आगे किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम मंदिर के सामने बनाया गया है जहां से लगातार लोगों को जागरूक करते हुए अलॉटमेंट की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page