
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान श्री अश्वनी शर्मा जी ने ज़िले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सर्किट हाउस की।उन्होंने शहर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उनका पार्टी में दिए गए योगदान को याद किया तथा उन सभी से परिवारों का कुशल मंगल पूछा।उन्होंने कहा कि आज उनकी मेहनत से ही पार्टी ने शहर में अपना जनादार मज़बूत किया है।उन्होंने उनके लिये मशहूर पंक्तियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि राह संघर्ष की जो चलता है वहीं संसार को बदलता है जिसने रातों में जंग जीती है सूर्य बनकर वही निकलता है।उन्होंने कहा कि यह सभी आदरणीय समाज के गौरव, समाज का मान समान बढ़ाने वाले , समाज की राजनीतिक प्रतिभा, समाज के सुख-दुख में साथ देने वाले , समाज को राजनीतिक ऊर्जा देने वाले, समाज को राजनीतिक मंच देने वाले है।उन्होंने सभी का इस विशेष योगदान के लिये धन्यवाद किया तथा सभी को विश्वास दिलाया कि आप सभी के आशीर्वाद से भाजपा पुर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य इन सभी ने किया है जो कि काबिलेतारीफ़ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के मार्गदर्शन से पार्टी अपना झंडा दुवारा बुलंद करेगी।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सक्रिय कार्यपद्धति व स्पष्ट नीतियों से ही देश हित, जनहित के कार्य संभव हैं। इसी नीति के बल पर भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा अब जनहित के लिए सबका साथ सबका विकास नीति के अंतर्गत कार्यरत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोगों की पहली पसंद है।इस अवसर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जी,के डी भंडारी जी, सुभाष शर्मा,कांत करीर,वरिंदर अरोड़ा, ओम प्रकाश सप्पल, राजेश बजाज,पंकज गुप्ता,दीपक अरोड़ा, भगत मनोहर लाल,मास्टर मुनी लाल,डॉ बी पी डोगरा, राम प्रकाश कटारिया, सतीश सोनी,जोगिंदर पाल बेहल,मदन लाल भगत,दविंदर खेड़ा, कैलाश सहगल,इत्यादि उपस्थित थे।



