अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

केजरीवाल का चुनावी दांव:दिल्ली वालों से वीडियो बनवा पंजाब में करेंगे चुनाव प्रचार; ज्यादा शेयर करने वाले 50 के साथ डिनर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर चुनावी दांव खेला है। दिल्ली में होने वाले विकास कार्यों की वीडियो लोगों से बनवाएंगे। ये वीडियो लोग पंजाब में अपने जानकार लोगों को भेजेंगे। बदले में सबसे ज्यादा वीडियो भेजने वाले 50 लोगों के साथ सीएम डिनर करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे काम से बहुत खुश है। दिल्ली के अच्छे काम बाकी देश के राज्यों में भी होने चाहिए। मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए यूएन से लोग आए। स्कूल देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी आई। दिल्ली के लोगों को हमारी सरकार ने खूब सुविधाएं दी। बाकी देश के स्कूल, अस्पताल भी अच्छे होने चाहिए। सड़के अच्छी होनी चाहिए। बाकी देश में 24 घंटे बिजली -पानी होना चाहिए। हम दिल्ली में अच्छे काम कर पाए।

एक मौका केजरीवाल को कैंपेन शुरू

केजरीवाल ने कहा कि बाकी जगहों पर हम तभी अच्छा काम कर पाएंगे, जब अन्य राज्यों के लोग एक मौका केजरीवाल को देंगे। इसलिए हम आज से एक कैंपेन शुरू कर रहे, एक मौका केजरीवाल को। इसमें दिल्ली के लोग वीडियो बनाकर दूसरे राज्यों के लोगों को भेजेंगे। किस काम से क्या फायदा हुआ। आपको मोहल्ला क्लीनिक से कितना फायदा हुआ। आपकी बिजली पानी के बिल पानी जीरो हुआ। जो भी फायदे हैं वीडियो में भेजे। अंत में अपील करें, वे भी केजरीवाल को मौका दें। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

50 दिल्ली वासियों के साथ डिनर करूंगा

अभी चार राज्यों में आप पार्टी चुनाव लड़ रही है। जिन राज्यों में आपकी जान पहचान है, उन्हें भेजे। वे भी अपने राज्य में वोट दें। उनकी जिंदगी भी बदल सकती है। मेरी अपील वांटलियर से है। वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। जो सबसे ज्यादा शेयर करेंगे, उन 50 दिल्ली वासियों को चुनाव के बाद बुलाकर डिनर करूंगा। वीडियो का इंतजार रहेगा। मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपये नहीं है। आप कुछ समय देंगे तो बात दूर तक जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page