कपूरथला / फगवाड़ाजालंधर

कपूरथला-जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों, वह काम न करें:शालीमार बाग से प्रमुख मंदिरों को जाते रास्ते के बंद किए गेट खोले

बीते दिन नगर निगम की ओर से शालीमार बाग से कई प्रमुख मंदिरों को जाते रास्ते में गेट लगाकर बंद किए जाने बाद हिंदू समाज में बढ़ते रोष को देखते हुए शुक्रवार को नगर निगम के मेयर कुलवंत कौर ने हिंदू संगठनों के नेताओ संग श्री सत्यनारायण मंदिर में बैठक की। हिंदू संगठनों ने मेयर कुलवंत कौर को बताया कि इस रास्ते में गेट लगाए जाने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जो लोग गाड़ियों या स्कूटी से आते हैं, उन्हें दूसरे रास्ते से आना पड़ेगा। वह रास्ता सुनसान होने से लोगों में छीनाझपटी का डर बना रहता है। मेयर कुलवंत कौर ने विधायक राणा गुरजीत सिंह के कपूरथला में न होने की वजह से फोन पर बात की। ुउन्हें समस्या के बारे में बताया तो विधायक ने कहा कि जिस काम से शहर निवासियों को कोई परेशानी हो, ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए। यदि इस रास्ते में गेट लगाए जाने से हिंदू धर्म के लोगो कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो तुरंत इस रास्ते से गेट को खोल दिया जाए।

शिवसेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया, जिला प्रधान दीपक मदान, यूथ विंग के जिला प्रधान संदीप पंडित, शहरी प्रधान योगेश सोनी, शनिदेव मंदिर कमेटी के एसके पुरी, ब्रह्मकुंड मंदिर के सुरेश पाली ने विधायक राणा गुरजीत सिंह, नगर निगम की मेयर कुलवंत कौर, पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी का आभार जताया।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार, डिप्टी मेयर मास्टर विनोद सूद, नगर सुधर ट्रस्ट के चेयरमेन मनोज भसीन, कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा, पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी, राहुल मंसू, करन महाजन, अनिल शुक्ला, विकास शर्मा, दीपक सलवान, मनीष अग्रवाल, सुभाष मकरंदी, नरेश गोसाईं, धरमिंदर काका, लवलेश ढींगरा, संजीव खन्ना, सचिन बहल, समीर शर्मा, मोनू सरकोटिया, शेंकी अरोड़ा, गुरशरण टीटू, गगन जलोटा, मिंटू गुप्ता, सुमित भुटानी, कृष्ण राजपूत, शपत अली, हरदेव राजपूत, सनी पंडित, बॉबी चाचा, रिंकू कंडा, सागर, साबी, हरनेक सिंह, विशाल, पवन, रोहित कुमार, राजीव शर्मा, बंटी शर्मा, साहिल मदान, वरिंदर वीरू, हनी बब्बर, संदीप काला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page