चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

Ward 66 क्षेत्रवासियों के प्रिय युवा कांग्रेसी आशु सचदेवा ठोकेगें पार्षदपद हेतु दावेदारी…

जालंधर : भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ पंजाब में हो चुका है व अपने चहेते कांग्रेसी प्रमुख राहुल गांधी के स्वागत में समूह कांग्रेसी एकजुट होकर पलकें विछाने में जुट गए है वही विधायक वावा हैनरी सहित समर्थक भी स्वागत की तैयारियों में जुट चुके है वही राज्य में नगर निगमों का चुनावों की सरगर्मियां तेज हो रही है। इसके लिए विधानसभा में बुरी से झटका खाने वाली भारतीय जनता पार्टी औऱ 92 सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। भाजपा ने अपने केंद्रीय नेतृत्व को भी नगर निगम चुनाव के लिए झोंक दिया है।भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को इसलिए नगर निगम के चुनाव में झोंका है क्योंकि उनका निशाना नगर निकाय चुनाव के बाद 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव है। भाजपा ने नगर निगम निकाय चुनाव से ही लोकसभा के लिए भी तैयारी करनी शुरु कर दी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। उनके साथ बैठकों पर बैठकें की जा रही हैं। यहां तक की अपनी परंपरागत शैली में पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी शुरु कर दिया है।पंजाब के अधिकतर नगर निगमों में कांग्रेस की सरकार है व इस दफा राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्तासीन होने के चलते सत्ता काबिज करने के लिए कांग्रेस को एकजुटता की जरूरत है। आगामी सप्ताह में मेयर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसको देखते हुए चुनावों में प्रत्याशी की इच्छा रखने बाले वार्ड स्तरिये नेताओ ने टिकट हेतु अपने आकाओं के पास शक्तिप्रदर्शन शुरू कर दिया है व कुछ ऐसे युवा भी सक्रिये हो रहे है जो पहली बार चुनावों में उतरेंगें। वार्ड 66 के अंतर्गत आते क्षेत्र न्यू गोपाल नगर,गोपाल नगर में आजकल नवयुवक सभा गोपाल नगर जागरण कमेटी के प्रधान व फ्रूटमंडी के यूथ आढ़ती आशु सचदेवा क्षेत्रवासियों की पहली पसंद बन चुके है व वार्ड वासियों की चाहत के मध्यनजर आशु सचदेवा ही उक्त वार्ड 66 में कांग्रेस को जीत दिलाने में सक्षम है।

गौरतलब है कि युवा नेता आशु सचदेवा ने गत विधानसभा चुनावों में भी अपने क्षेत्र में विधायक वावा हैनरी के पक्ष में पूर्ण ताकत झोंकी थी व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के आशीर्वाद व मंडी के सभी आढ़तियों के प्रिये आशु सचदेवा इस दफा वार्ड 66 में अपने विरोधियों को चित्त करने की तैयारियों में डट चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page