
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी पहली सूची में पैंतीस प्रत्याशियों की घोषणा की है। जालंधर में अभी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार शहरी क्षेत्र में उतारे हैं। जालंधर नार्थ से कृष्ण देव भंडारी, सेंट्रल से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और वेस्ट से मोहेंद्र भगत पर चुनावी दंगल में दांव खेला है। आज तीनों प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद जालंधर में ही भाजपा के पंजाब मुख्यालय में पहुंचे। तीनों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर तीनों ने अपने-अपने विचार रखे और सभी ने एकमत से पंजाब में भाजपा की सरकार लाने की हुंकार भरी। केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार लोगों के साथ जो वादे करके सत्ता में आई थी वह अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। कांग्रेस ने लोगों को रोजगार के लेकर कई तरह के आश्वासन दिए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। सूबे के मुख्यमंत्री राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। पूरे प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। आम जन की कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हर तरफ अराजकता का माहौल है और पांच साल तक कांग्रेसी आपस में ही उलझते रहे। मुख्यमंत्री चन्नी की अंत समय तक डीजीपी को लेकर और अटार्नी जनरल को लेकर ही लड़ाई खत्म नहीं हुई।
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है रिश्तेदारों के घर पर ईडी की रेड हुई। यदि चन्नी के घर पर होती तो न जाने क्या-क्या निकलता। उन्होंने कहा कि भतीजे के घर से ईडी ने दस करोड़ कैश और 21 लाख रुपये की रोलैक्स लेकर न जाने कितनी महंगी मंहगी घड़ियां बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सैंड और लैंड माफिया का राज है। उन्होंने कहा कि ईडी के रेड पर चन्नी कह रहे हैं कि यह दुर्भावना से की गई कार्रवाई है। उन्होंने चन्नी से पूछा कि चोरों को किस भावना के साथ पकड़ा जाता है यह वह खुद ही बता दें। उन्होंने कहा कि जब वह खुद डीजीपी के बदल कर केस रजिस्टर कर कार्रवाई करते हैं तो उस वक्त उनकी भावना कहां पर होती है।
भाजपा के जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार मोहिंद्र भगत ने कहा कि इस बार चुनाव में लड़ाई अच्छाई और बुराई है। एक तरफ अच्छाई खड़ी है तो दूसरी तरफ बुराई खड़ी है। अब लोगों को तय करना है कि किसका साथ देना है। सभी को मिलकर बुराई रूपी कांग्रेस सरकार के उखाड़ फेंकना है। यह सब सभी लोगों को प्रयास से संभव होगा और इस बार संभव होकर भी रहेगा। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और पहले उन्हें कोई विकल्प नहीं मिल रहा था। अब भाजपा के रूप में लोगों के सामने एक बड़ा विकल्प है।
जय श्री राम के साथ सो निहाल के नारे
हिंदुत्व वादी सोच की पहचान रखने वाली भाजपा सिख लैंड पंजाब में अपनी इस पहचान को बदलना चाहती है। भाजपा ने जो टिकटें दी हैं उसमें भी सिखों और हिंदुओं में सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है तथा अब भाषणबाजी में भी भाजपाई इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं कि वह सिर्फ जय श्री राम का ही जयघोष नहीं कर रहे बल्कि पंजाब में बोले सो निहाल सत श्री अकाल का उदघोष भी कर रहे हैं। भाजपा का सिख लैंड पर यह उद्घोष मात्र संयोग नहीं है बल्कि पंजाबियों में अपनी जगह बनाने के लिए रणनीतिक तौर पर एसा किया जा रहा है। ताकि भाजपा अपनी हिंदुत्व वादी सोच के इतर भी पंजाब में लोगों को नजर आ सके। इस अवसर पर बलजिंदर सिंह दकोहा,अमरजीत सिंह अमरी,नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों,विनोद शर्मा,राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर, बलजीत सिंह प्रिंस,रमेश शर्मा,विवेक खन्ना,हितेश स्याल,हन्नी तलवार,रोक्सि उप्पल,ब्रजेश शर्मा,गौरव मेहता,राजीव वालिया,सकुल महाजन,जगजीत सिंह,भगत मनोहर लाल,अभी सिक्का,डम्पी सिक्का,गुरमीत सिंह निक्का,संदीप कुमार,हेमंत पाठक,मनोज शर्मा,सोनू हंस,अजय जगोता,नरेश अरोड़ा, अजय महंत,रजत महेन्द्रू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा,पल्लवी वर्मा,सुखबीर चठा,भोला शर्मा,प्रवीण शर्मा,किरण जगोता,शाम शर्मा,गुरप्रीत सिंह,करण सद्दी,किशन लाल शर्मा,नितिन महेन्द्रू,विनय सभरवाल,अजय गुप्ता,भूपिंदर सिंह,दीपक भगत,कुलवंत शर्मा,महिंदर पाल, सौरव सेठ,रोशन लाल,अमित लूथरा, सुखजिंदर हीरा,जनक राज भगत,गौरव जोशी,जोगिंदर ठकराल, राजेश बजाज,हरीश सहगल,मुनीश सहगल,तमनव ठकराल,अमरजीत सिंह गोल्डी,हर्ष भारद्वाज, रमेश पाल, अनुपम शर्मा,मनिंदर सिंह डिंपल,हरप्रीत सिंह बेदी,वनीत धीर,नितिन भरोल,तजिंदर वालिया,मन्नी कुमार,अजय भारद्वाज उपस्थित हुए।



