साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 सितंबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि को इस सप्ताह बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाना होगा। नये कार्यों एवं योजनाओं को भविष्य के लिए सहेज कर रखें तो आशातीत लाभ होगा।

मेष
पहला सुख है निरोगी काया यानि शारीरिक सुख जो कि मेष राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह भरपूर मिलेगा। सेहत के साथ सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बिजनेस में कोई बड़ा सपना सच हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। भूमि-भवन से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। हालांकि इस दौरान आपको चापलूस मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय : भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिदिन पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृष
गति ही जीवन है और इस सप्ताह आपके जीवन में यह बेहतर देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कॅरिअर-कारोबार को लेकर उस चीज का इंतजार खत्म होगा, जिसका इंतजार आप बीते कई महीने से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में लोग आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे और आपको पिता की तरफ से पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लेकिन कोई भी बड़ा कदम भावनाओं में बहकर उठाने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
उपाय: शक्ति की साधना करें और शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर में जाकर लाल चुनरी चढ़ाएं और कन्याओं को मिठाई का प्रसाद बांटें।
मिथुन
मिथुन राशि को इस सप्ताह बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाना होगा। नये कार्यों एवं योजनाओं को भविष्य के लिए सहेज कर रखें तो आशातीत लाभ होगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। घरेलू खर्चों में धन अधिक व्यय होगा। ऐसे में अनावश्यक खर्चों से बचें, अन्यथा लोगों से उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अधिक परिश्रम करने पर ही सफलता की संभावना बन पाएगी। प्रेम संबंधों में विश्वास की डोर को टूटने न दें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग हो या फिर दांपत्य जीवन दूसरे की भावनाओं और जरूरत को नजरंदाज न करें। अशुभ फलों से बचने और शुभ फलों को पाने के लिए धार्मिक कार्यों में रुचि लें।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की साधना करें और पूजा में लाल रंग के पुष्प का प्रयोग अवश्य करें।
कर्क
जीवन में सही व्यक्ति का साथ होना अपने आप में सौभाग्य है। यह सौभाग्य आपके साथ इस पूरे सप्ताह बना रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके अभिन्न मित्रों की मदद से लंबे समय से अटकेे कार्य पूरे होंगे। सत्ता-सरकार से लाभ मिलने के पूरे योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिजन का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। करिअर-कारोबार में धीरे-धीरे ही सही लेकिन उन्नति होगी। छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में मन की बजाए बुद्धि से लिया गया निर्णय ज्यादा लाभकारी साबित होगा। अनजान लोगों से मित्रता करते समय सावधान रहें और प्रेम प्रसंग में दिखावा करने से बचें, अन्यथा मुश्किल में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत की चिंता भी सताएगी।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें और रोटी पर बताशे रखकर गाय को खिलाएं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। इस सप्ताह आपको समय का खूब प्रबंधन करके चलना होगा और साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। खान-पान का पूरा ख्याल रखें और बाहर कुछ भी खाने से बचें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी जिह्वा पर नियंत्रण सिर्फ पेट के लिए ही नहीं बल्कि अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए भी करें क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार लोगों को मिलाकर चलने में ही फायदा रहेगा। अपने शुभचिंतकों या फिर कहें अच्छे मित्रों की सलाह को नजरंदाज न करें। प्रेम-प्रसंग में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय : शुभ फलों की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सूर्य देवता को अघ्र्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर्स का सहयोग मिलेगा बल्कि सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में न केवल रुचि बढ़ेगी बल्कि सप्ताह के अंत तक किसी न किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग भी बनेंगे। फुटकर व्यवसायियों को मन मुताबिक लाभ होगा। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपकी तबियत रंग में भंग डालने काम कर सकती है।
उपाय : गरीब लोगों को खाने-पीने की चीजें दान करें और कन्याओं को सूखी मेंहदी दान करें।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह देखो और इंतजार करो की रणनीति पर अमल करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको स्वयं की समीक्षा और आत्मचिंतन करने की बहुत जरूरत है। आर्थिक प्रबंधन से ही आपको मन की शांति मिल सकती है। किसी के बहकावे या फिर प्रलोभन में आने से बचें। विशेष तौर पर पाास के फायदे में दूर का नुकसान बिल्कुल न करें। आय और व्यय समान बने रहने के कारण पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं, ऐसे में धन खर्च करते समय अति आवश्यक कार्य को ही प्राथमिकता दें। शुभचिंतकों एवं स्वजनों की सलाह को गंभीरता से लें। प्रेम प्रसंग में गलतफहमियों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें अन्यथा बने बनाए संबंध टूट सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी आपको हैंडल विथ केयर की बात को याद रखना होगा। आप अपनी समझदारी चीजों को संभालने में कामयाब हो सकते हैं।
उपाय : देवी दुर्गा की आराधना करें और बच्चों को मिश्री या बताशे बांटें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह जिम्मेदारियों का पहाड़ गिर सकता है। हालांकि आपको घबराने की बजाय आपदा में अवसर ढूढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आप जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से निर्वहन करने में कामयाब रहते हैं तो यह भविष्य में आपके पद एवं साख को बढ़ाने का कारण बनेगी। पारिवारिक सुख-शांति को कायम रखने के लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हालांकि घर हो या आफिस किसी स्त्री के चलते आपको मानसिक पीड़ा हो सकती है, अत: स्वयं को किसी भी वाद-विवाद से दूर रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार को लेकर सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सोच समझ कर कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय : हनुमान जी की नित्य उपासना करें और प्रसाद में गुड़ और चना चढ़ाएं और उसे गरीब बच्चों को बांटें।
धनु
धनु राशि इस सप्ताह अपनी जिंदगी जम कर जीने जा रहे हैं। पूरे सप्ताह खुशियों का साथ बना रहेगा और इष्ट मित्रों और परिजनों के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में अपेक्षित वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सत्ता-सरकार से लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहना होगा।
उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों का बहुत ख्याल रखना होगा। छोटी सी बात को लेकर परिजनों के साथ बड़ा विवाद हो सकता है या फिर किसी के साथ लंबे समय से चले आ रहे अच्छे संबंधों में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में संभव हो तो लंबी या छोटी दूरी की यात्रा को टाल दें या फिर यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए कंपटीशन बना रहेगा। इस सप्ताह आप अपने मित्रों या सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें अन्यथा धोखा हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की जल्दबाजी उचित नहीं होगी, अन्यथा बनती बात बिगड़ जाने का हमेशा अफसोस रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी का साहत राहत प्रदान करेगा।
उपाय : हनुमान जी की उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिजन भी आपके निर्णय की तारीफ कर नहीं थकेंगे, वही सप्ताह के उत्तरार्ध में इसके उलट तस्वीर नजर आयेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कभी धूप तो कभी छांव देखने को मिलेगी, ऐसे में अपने क्रोध एवं भावनाओं पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। व्यापारी वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिेए यह समय मध्यम रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति इंट्री आपकी खुशियों में खलल डालने का काम कर सकती है। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
उपाय : शनिदेव की उपासना करें एवं शनिवार के दिन किसी गरीब को काले कपड़े या फिर चाय की पत्ती के साथ कुछ दक्षिणा दान करें।
मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आयेगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको अनापेक्षित लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी। शत्रु स्वयं समझौते के लिए आगे आएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बिताएंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय : गणपति की उपासना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।



