अमृतसरआस्थाकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

Bhadrapada Month 2021: भाद्रपद मास में न करें ये वर्जित कार्य, स्वास्थ्य की दृष्टि से हैं नुकसानदायक

Bhadrapada Month 2021: सावन मास की पूर्णिमा या रक्षाबंधन के दिन सावन के महीने की समाप्ति हो रही है। इसके बाद पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास या भादौ की शुरूआत होगी। भाद्रपद मास हिंदी पंचांग का छठवां महीना है। चतुर्मास का दूसरा महीना होने के कारण इस माह में भी विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस महीने को पुराणों में भक्ति और मुक्ति के माह के रूप में भी जाना जाता है। इस माह में विशेष रूप से भगवान कृष्ण और गणेश जी के पूजन का विधान है। भाद्रपद मास 23 अगस्त से शुरू होकर 22 सितम्बर तक रहेगा। आइए जानते हैं इस माह में किए जाने वाले और न किए जाने वाले कार्यों के बारे में….
भाद्रपद माह में वर्जित कार्य
भाद्रपद माह, चतुर्माह का दूसरा माह है इस माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस माह में धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से संयम का पालन किया जाता है । इसलिए इस माह में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। शास्त्रनुसार भाद्रपद माह में कुछ कार्य निषिद्ध हैं तथा कुछ खाद्य सामाग्रियों की भी वर्जना बताई गयी है। जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभ दायक है।
1-भाद्र पद मास में गुड नहीं खाना चाहिए, इससे पेट संबंधी बीमारी होने का तथा बोलने में दिक्कत हो सकती है।
2- इस माह में तिल का तेल नहीं खाना चाहिए, ये बीमारी का कारण बन सकता है।
3- भादौ मास में दही और दही से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
4- इसके साथ ही मान्यता है कि इस माह में दूसरे का दिया भात या चावल नहीं खाना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है।
5- इस माह में नारियल का तेल खाने से संतांन सुख में कमी आती है।

डिसक्लेमर
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page