अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

PM के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में बेरोजगारों की बारात:यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बने दूल्हा; सेहरा बांधकर बोले- भाजपा ने नौकरियां छीनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने आज गांव किशनगढ़ और सुखना झील के पास ‘बेरोजगारों की बारात’ निकाली। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेहरा बांधकर सड़कों पर घूमे। दूल्हा बने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार से रोजगार की मांग करते दिखे।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दूल्हे बनकर भाजपा सरकार से नौकरियां मांगते हुए।

भाजपा सरकार ने नौकरियां देने की बजाय छीनी

यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट मनोज लुबाना ने कहा कि ‘जुमला किंग’ लिखा पोस्टर पकड़े कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ समेत देश भर में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के बजाय नौकरियां छीनी हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से जो वादे किए, उन्हें वह कब तक पूरा करेंगे।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए।

बेरोजगारों को अपनी बेटी नहीं देता कोई भी परिवार

दूल्हा बने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह सालों से बेरोजगार हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। इससे उनके रिश्ते तक नहीं हो रहे। क्योंकि बेरोजगारों को कोई भी परिवार अपनी बेटी नहीं देता। कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसे में उनके जीवन से खिलवाड़ हुआ है। कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page