Techअमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब CM के बयान पर राजनीति गरमाई:चन्नी ने UP, बिहार-दिल्ली वालों को भईया कहा; केजरीवाल बोले- प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं

भइया वाले विवादित बयान पर बैकफुट पर पंजाब CM:चन्नी बोले- मैंने AAP वालों के लिए कहा था; UP-बिहार वाले तो जन्मों से हमारे साथ जुड़े हैं

महाराष्ट्र में शिवसेना की तर्ज पर पंजाब में क्षेत्रवाद का दांव खेलने वाले CM चरणजीत चन्नी बवाल होते ही पलट गए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बखिया उधड़नी शुरू हुई तो चन्नी पलट गए। चन्नी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आम आदमी पार्टी वालों के लिए कहा था। प्रवासी तो हमारे साथ जन्मों से जुड़े हुए हैं। यह देश एक गुलदस्ता है। कोई कहीं भी आ-जा सकता है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

इससे पहले कल रोपड़ में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के CM चेहरा चरणजीत चन्नी ने क्षेत्रवाद का दांव खेला था। सिख वोट बैंक को लुभाने के लिए चन्नी ने उत्तर प्रदेश (UP), बिहार और दिल्ली वालों को ‘भइया’ कह दिया। यह शब्द इन इलाकों के लोगों के लिए नफरत के लहजे से इस्तेमाल किया जाता है। जिस वक्त चन्नी ने यह बात कही, प्रियंका गांधी भी बगल में खड़ी होकर हंस रहीं थी और फिर पूरी बात सुनकर ताली बजाने लगी।

 इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ा पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा है तो प्रियंका गांधी भी तो उत्तर प्रदेश से हैं। उन्हें चरणजीत चन्नी क्या कहेंगे।

मोहाली में पत्रकारों से बात करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
मोहाली में पत्रकारों से बात करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

गांवों में बदलाव की बयार देख कांग्रेस ने बदली रणनीति
पंजाब में कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में वोट बैंक के लिए हार्डकोर सिख पॉलिटिक्स करने लगी है। इसकी वजह आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। गांव के लोग साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें बदलाव चाहिए और इसके लिए आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। AAP के लिए ग्रामीणों ने किसानों तक को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस में कोई बड़ा हिंदू चेहरा साथ न होने से शहरों में समर्थन नहीं मिल रहा। जिसके बाद सीएम चेहरा और मौजूदा सीएम चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस ने यह सियासत शुरू कर दी है।

राहुल गांधी ने भी दिखाया सुरक्षा का डर
इससे पहले राहुल गांधी ने भी कहा कि अगर पंजाब के लोगों ने कोई एक्सपेरिमेंट किया तो यहां आग लग सकती है। जिसका नुकसान सिर्फ पंजाबियों को नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान को होगा। सीधे तौर पर राहुल ने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के लिए कांग्रेस की दोबारा सरकार बननी जरूरी है।

भगवंत मान ने बताया खतरनाक बयान
इधर राहुल गांधी के बयान पर भगवंत मान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने खतरनाक बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार न बनी तो पंजाब में आग लग सकती है। उन्होंने पूछा कि इस बयान का मतलब क्या है?।

सी.एम.चन्नी के ब्यान से पंजाब में कांग्रेस का ग्राफ गिर सकता है -: रविशंकर गुप्ता

काग्रेस प्रवासी सैल के उपचेयरमैन रविशंकर गुप्ता ने कहा कि सी.एम.को इस ब्यान के लिए माफी मांगनी चाहिए।पंजाब में प्रवासियों की भारी गिनती है व उनमें से काफी संख्या में पंजाब के वोटर भी है। उधोगों व पंजाब के खेतों को पंजाबियों की जगह प्रवासी ही संभाल रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page