New Mayor of Moga: कार मैकेनिक के हाथ आई मोगा निगम की डोर, आप के पार्षद बलजीत चन्नी सर्वसम्मति से चयनित
बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। सभी काउंसिलर ने सर्वसम्मति से बलजीत सिंह चन्नी मेयर चुना। चुनाव सुबह 10 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ।

New Mayor of Moga: मेयर का चुनाव बलजीत सिंह चन्नी जीत गए हैं। बलजीत सिंह चन्नी मोगा के नए मेयर बन गए हैं।
उनके नाम पर आम आदमी पार्टी मुहर लगा चुकी हैं। जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स के मीटिंग हॉल में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।वहीं डिविजनल कमिश्नर मोगा पहुंचे। पार्षदों की एक खेप चुनाव स्थल पहुंची। आम आदमी पार्टी को प्रदेश का पहला मेयर मिलने की पूरी संभावना बनी हुई थी।
आम आदमी पार्टी का पंजाब में पहला मेयर बन गया है। सोमवार को वार्ड नंबर 8 से पार्षद बलजीत सिंह चन्नी को मोगा नगर निगम का मेयर चुना गया। पंजाब में मोगा पहला निगम है जहां आप ने अपना मेयर बनाया है। बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। सभी काउंसिलर ने सर्वसम्मति से बलजीत सिंह चन्नी मेयर चुना। चुनाव सुबह 10 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें 50 वॉर्ड के पार्षद के साथ साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।