अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरनई दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

Ludhiana Mayor : मेयर बनीं इंद्रजीत कौर – राकेश पराशर बने सीनियर डिप्टी मेयर, प्रिंस जोहरी बने डिप्टी मेयर, दिल्ली से नाम हुए तय …

Sanjeev.Shelly

पंजाब के लुधियाना को आज 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिल गया है।

आम आदमी पार्टी ने इंद्रजीत कौर को शहर का मेयर घोषित किया है। यह पहली बार है जब शहर को कोई महिला मेयर मिली है।दरअसल, यह सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। पहले चर्चा थी कि पार्टी निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा में से किसी एक को चुन सकती है। हालांकि, बाद में पार्टी ने इंद्रजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी। जानकारी के मुताबिक, मेयर के नाम की चिट्ठी दिल्ली से आई थी।

वहीं इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का ट्वीट भी सामने आया है।

सी.एम. मान ने कहा कि ”आम आदमी पार्टी ने लुधियाना निगम के मेयर पद के लिए इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए राकेश पराशर और डिप्टी मेयर के लिए प्रिंस जौहर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों उम्मीदवारों और पार्षदों को अग्रिम शुभकामनाएं।”

आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब शहर को महिला मेयर मिलेगी। लुधियाना मेयर की सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। लुधियाना को आज 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिला है। इसे लेकर जोरों पर तैयारियां चल रही थी। 

लुधियाना : लुधियाना को आज 7वां मेयर मिल गया है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर को मेयर घोषित किया है। वह लुधियाना की पहली महिला मेयर बन गई हैं। इसके साथ ही राकेश पराशर को सीनियर डिप्टी मेयर और प्रिंस जोहर को डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्होंने आज ही अपना चार्ज संभाल लिया है।

इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस दौरान नई बनी मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी पार्षदों का साथ चाहिए ताकि शहर का विकास हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने मेयर की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी की लोकल लीडरशिप और हाईकमान का धन्यवाद किया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page