Jalandhar Today 22th August 2021: जालंधर में आज भी जारी रहेगा किसानों का धरना, जानें शहर में और क्या है खास
Jalandhar Today 22th August 2021 गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान संगठनों की तरफ से हाईवे पर रविवार को भी किसानों का धरना जारी रहेगा। इस दौरान जालंधर से फगवाड़ा को होते हुए लुधियाना की तरफ जाने वाले लोगों को रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

जालंधर। Jalandhar Today 22th August 2021: शहर में आज क्या खास है ?
किसान संगठनाें का धरना रहेगा जारी
गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान संगठनों की तरफ से जालंधर लुधियाना हाईवे पर रविवार को भी किसानों का धरना जारी रहेगा। इस दौरान जालंधर से फगवाड़ा को होते हुए लुधियाना की तरफ जाने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा डायवर्ट किए गए रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। यह धरना अनिश्चितकालीन के लिए निरंतर जारी रखने को लेकर घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली में किसान कृषि सुधार कानूनाें काे रद करने की मांग काे लेकर भी पिछले कई महीनाें से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Jalandhar Weather Alert! जालंधर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके पानी में डूबे
जालंधर। Jalandhar Weather Alert! महानगर में मंगलवार की सुबह शहरवासियों के लिए राहत लेकर आई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश मौसम में ठंडक लौट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आ रही थी, लेकिन शहर में पॉकेट रेन हो रही थी, जिससे उमस बढ़ रही रविवार को बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के चलते सुबह लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। कई स्थानाें पर जलभराव के चलते पानी में वाहन फंस गए। इसके साथ ही कई इलाके पानी में डूब गए हैं। फगवाड़ा गेट, रेलवे राेड, भगत सिंह चाैक, दामाेरिया पुल, ट्रांसपाेर्ट नगर और फाेकल प्वांइट की सड़काें पर पानी भरा है।
हवा में नमी की मात्रा 95 फीसद
इस बीच हवा में नमी की मात्रा 95 फीसद तक रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। वीकेंड पर अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 25 दर्ज किया गया। यही कारण रहा कि शनिवार को दिन ढलते ही तेज हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से काफी हद तक निजात हासिल की। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते इस बार अधिकतर दिन पॉकेट रेन हो रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। हिमाचल सहित कई राज्याें में भारी बारिश के चलते लाेगाें काे नुकसान उठाना पड़ रहा है।



