Jalandhar – गरीबों का सहारा गुग्गा पीर सोसायटी अब तक 121 बेटियों का घर बसाया

Jalandhar – गुग्गा पीर वेलफेयर सोसायटी अड्ढा होशियारपुर फाटक की ओर से 13वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान राजिंदर पाल वर्मा ने की। शनिवार को संस्था द्वारा 9 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। प्रधान ने बताया कि जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाना भी एक पुण्य का काम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक केडी भंडारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्था अब तक 121 से अधिक बेटियों की शादी करवा चुकी है।वाइस प्रधान सुनील मदान, कैशियर सतीश मल्होत्रा, वाइस चेयरमेन जीवन कुमार ने बताया कि हर समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सामूहिक विवाह के दौरान सभी के सहयोग से कन्यादान किया गया। जनरल सेक्रेटरी मक्खन सिंह ने बताया कि संस्था के माध्यम से सभी जाति के लोग अपनी विवाह योग्य बच्चों के विवाह करवाते हैं। एक पिता के लिए अपनी बेटी का विवाह आज के दौर में बहुत कठिन होता जा रहा है। ऐसे में सर्वधर्म समभाव सामूहिक विवाह गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा है।उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने की जरूरत है। अपनी बेटी का विवाह तो सभी करवाते हैं, परंंतु पराई बेटी का विवाह करवाना सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है। सामूहिक विवाह आज समाज की आवयश्कता है। प्रबंधकों ने लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कन्याओं का विवाह करवाना पुण्य का कार्य है इससे बड़ी सेवा नही हो सकती। ऐसे आयोजन में सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों को आगे आना चाहिए। यहां एसके कपूर, वरिंदर कपूर, कुलदीप भाटिया, नीपून भंडारी, विवेक मल्होत्रा, जतिंदर मलिक, दलीप कुमार, नवीन सेठ, बलबीर सिंह भाटिया, दलजीत सिंह, सोनू, साहिल नारंग, शाम लाल वर्मा, अरविंदर, मंजू,अंजू, अशोक चोपड़ा, ज्योति खन्ना, पूजा अग्रवाल व अन्य लोग उपस्थित थे।