अमृतसरआस्थाकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जम्मू-कश्मीरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराष्ट्रीयलुधियानास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

Horoscope Today, 4 September 2021: शनिवार को प्रबल हैं इन पांच राशि वालों के सितारे, धन मिलने की है संभावना

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं और वह आपका प्रमोशन रुकवाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग आज प्रबल होगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी घर व बाहर कहीं भी किसी से बहसबाजी में नहीं उलझना है, नहीं तो आपको अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित सकते हैं, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की कुछ आवश्यक सामग्री को खरीदने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में व्यस्तता के कारण आपका आपकी माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए होगा। व्यापार मे यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज भी उत्तम रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप को निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि आज आपके मित्र भी आपको आपके शत्रु बने नजर आएंगे। व्यापार में भी आप यदि किसी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो किसी के बहकावे में ना आएं। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप को कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी कर रहे जातको को अपने सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वह काम सरलता के साथ पूरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। महिला सहकर्मी अथवा किसी महिला अधिकारी से आज आपको लाभ हो सकता है। यदि आपने किसी विदेशी कंपनी में काम करने का सोचा है, तो आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपका किसी मित्र से कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, आज उनके हाथ कोई अपॉर्चुनिटी आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज  आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी, जो लोग नए व्यवसाय को करने की सोच रहे है, उनके लिए दिन उतम नहीं है। उन्हे कुछ समय के लिए टाल दें। विद्यार्थियों के मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के पुराने वाले लटके हुए कार्यों को पुरा करने का आज आपको मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के नये प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय मे पिछले कुछ समय से यदि कुछ समस्याएं चली आ रही थी,तो आज आप उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेगे। आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस के लिए आज आपको पिता या किसी जानकार व्यक्ति से सलाह देनी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना का कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को पढाई मे एकाग्रता से जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको सूचना मिल सकती हैं। नौकरी मे  आज आपके सुझावों का स्वागत करेंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटे दुरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका आपको अपने व्यापार में लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आप के भाई और बहन के विवाह में कोई रुकावट आ रही थी, तो वह आज किसी महापुरुष की मदद से दूर होगी, जिसके कारण परिवार में विवाह संबंधित चर्चा हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर आपका कोई पुराना मित्र रिश्तेदार आ सकता है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। रोजगार  के क्षेत्र में सफलता न मिलने के कारण आपका मन निराश हो सकता हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी की बात को समझना होगा, नहीं तो उनके बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी उत्तम रहेगा, लेकिन यदि आपने आज किसी से उधार लेने की सोची है, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ समय के लिए टाल दें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। यदि आज आप बचत की योजनाओं में निवेश करेंगे, तो ही आप कुछ बचत कर पाएंगे अन्यथा आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में करना होगा और अपनी आय को देखकर ही व्यय करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा मे व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे जिन्हे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। यदि आपके घर का कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page