जालंधरपंजाब

Farmers Protest: धान खरीद में देरी पर जालंधर में किसानों ने घेरा कैबिनेट मंत्री परगट सिंह का घर

Farmers Protest Jalandhar बड़ी संख्या में किसान गाड़ियों में परगट सिंह के घर की तरफ बढ़ रहे हैं। परगट के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मंत्री की घर की तरफ जाते सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है।

जालंधर। दाना मंडियों में धान खरीद में देरी के विरोध में किसान शनिवार को खेल और शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में किसान गाड़ियों में परगट सिंह के घर की तरफ बढ़ रहे हैं। परगट के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मंत्री की घर की तरफ जाते सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है।

केंद्र सरकार द्वारा धान की खरीद में हुई देरी को लेकर शनिवार भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने यहां 120 फुटी रोड स्थित जालंधर कैंट के विधायक और खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह के निवास स्थल पर धरना लगा दिया है। वे लगातार केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि परगट सिंह शिक्षा विभाग की बैठक में गए हुए हैं। बावजूद गुस्साए प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


शनिवार को जालंधर में गाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगाकर कैबिनेट मंत्री परगट सिंह का घर घेरने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्य।

परगट सिंह के घर पर भारी पुलिस बल तैनात

धरना से पूर्व ही परगट के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस मौके पर राजेवाल ग्रुप के प्रवक्ता कश्मीरा सिंह जंडियाला, जिला प्रधान मनदीप सिंह समरा, परमिंदर सिंह, अमर ज्योति सिंह ज्योति आदि ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ बनाए गए कृषि कानून वापस लिए जाने चाहिए। मोदी सरकार जानबूझकर धान की खरीद में देरी कर रही है।

सिद्धू के करीबी मंत्री का कैप्टन पर हमला:पंजाब के खेल और शिक्षा मंत्री परगट सिंह बोले- फसल खरीद में देरी BJP और अमरिंदर की साजिश

पंजाब में फसल खरीद में देरी पर घमासान मचा हुआ है। अब नवजोत सिद्धू के करीबी मंत्री परगट सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है। खेल और शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि केंद्र की BJP सरकार किसानों को खराब कर रही है। थोड़े दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मिलकर आए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यह पूरी साजिश BJP और अमरिंदर सिंह की है। यह साजिश अब जगजाहिर हो चुकी है। किसी भी राजनीतिक नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए।

धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक अक्टूबर का दिन तय होता है। इसी वजह से पंजाब की मंडियों में फसल पहुंच गई। अब अचानक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने तारीख 11 अक्टूबर कर दी। इससे पंजाब सरकार फंस गई है। मंडियों में इतने बंदोबस्त नहीं हैं कि धान को 10 दिन तक रखा जा सके। किसानों ने आगे आलू समेत अन्य फसलें लगानी है, वो इसे खेत में नहीं रख सकते। पंजाब सरकार के पास भी मार्कफेड और दूसरी एजेंसियां हैं लेकिन ज्यादा खरीद केंद्र सरकार ही करती है।

परगट सिंह लगातार नवजोत सिद्धू के साथ जुड़े रहे हैं।
परगट सिंह लगातार नवजोत सिद्धू के साथ जुड़े रहे हैं।

कैप्टन के बड़े विरोधी रहे हैं परगट सिंह
परगट सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह के बड़े विरोधी रहे हैं। इसी वजह से वो नवजोत सिद्धू के करीबी होते चले गए। परगट ने CM रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमले किए। पंजाब में नशा, श्री गुुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी समेत कई मुद्दों पर अमरिंदर को पत्र लिखे। फिर सार्वजनिक बयानबाजी भी करते रहे। अमरिंदर के खिलाफ बगावत की भी अगुवाई की। इसका इनाम परगट सिंह को नई सरकार बनने पर खेल के साथ शिक्षा मंत्री बनाकर मिला। यह बात अलग है कि सिद्धू ने इस्तीफा दिया तो उनके साथ रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद छोड़ा। मगर, परगट सिंह ने संगठन महासचिव और कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते CM चरणजीत चन्नी।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते CM चरणजीत चन्नी।

CM चन्नी ने PM से मुलाकात में भी उठाया मुद्दा
पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने वहां भी फसल खरीद में देरी का मुद्दा उठाया। CM चन्नी ने कहा कि आज तक फसल खरीद पहले शुरू तो हो जाती थी लेकिन देरी कभी नहीं हुई। यह पहली बार है कि धान खरीद को 10 दिन के लिए टाल दिया गया। चन्नी ने कहा था कि PM ने उन्हें भरोसा दिया कि इसके बारे में फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page