
जालंधर,2 सितंबर : अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कोविड सुरक्षा हेतु वैक्सीन शिविर में 250 के लगभग जरूरतमंदो को कोविडशिल्ड लगबाई गई।

वैक्सीन शिविर की शुरूआत प्राणनाथ भल्ला,ललित भल्ला,शैलजा भल्ला,सुमित पुरी,निधि पुरी ने की व उनका स्वागत आश्रम चेयरमैन तरसेम कपूर,को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर,प्रधान आर.के.भंडारी,ब्रिज मितल,सुभाष अग्रवाल,मनोहर लाल शर्मा,बलदेव कत्याल,संजय सभ्रवाल,उमेश ढींगरा,जगदीप सिंह,अश्वनी पुरी,एस.एन.बतरा ने करते हुए आश्रम की तरफ से सम्मानित किया।



