

जालंधर :- भाजपा महिला मोर्चा जालंधर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा, भोला शर्मा, प्रवीण भारती, सुखबीर चट्ठा, उषा शर्मा, कविता सेठ ,सपना शर्मा गुरप्रीत पिंकी, लखविंदर कौर ,सविता मैणी, प्रेमलता, आशु ,अनीता सुमन सौंध ने पुष्पांजलि अर्पित की।



अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि अटल जी ने अपने दृढ़ निश्चय व दूरदर्शिता से देश में सुशासन व विकास को चरितार्थ कर हर भारतवासी के जीवन को स्पर्श किया साथ ही पूरे विश्व को अटल भारत के साहस व सामर्थ्य से परिचित कराया, वह एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रशासक, भाषाविद, कवि, पत्रकार व लेखक के रूप में जाने जाते रहे हैं। एक दौर में उनकी भाषाण शैली का भारतीय राजनीति में डंका बजता था। वह जब जनसभा या संसद में बोलने खड़े होते तो उनके समर्थक और विरोधी दोनों उन्हें सुनना पसंद करते थे।उन्होंने एक नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी, जिस पर आज बड़े पैमाने पर काम चल रहा है, एक सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। 16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया था। वाजपेयी अपने नम्र स्वाभाव के चलते पक्ष के ही नहीं विपक्ष के भी लोकप्रिय नेता थे।



