अमृतसरगुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

AAP के चुनावी वीडियो पर विवाद:विद्या बालन को मुख्यमंत्री की कुर्सी बताकर सिद्धू-चन्नी का झगड़ा दिखाया, कांग्रेस ने कहा- शर्मनाक

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सांसद भगवंत मान को CM फेस बनाने का ऐलान किया है। मंगलवार को इस घोषणा के तुरंत बाद पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। ये वीडियो ‘दिल दा मामला है दिलबर’ गाने पर बनाया गया है। इसमें एक्ट्रेस विद्या बालन को मुख्यमंत्री की कुर्सी के तौर पर बताया गया है। अब इस पर विवाद हो रहा हे। कांग्रेस नेताओं समेत कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई है।

वीडियो की शुरुआत में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को लड़ते हुए दिखाया गया है। दोनों मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में भगवंत मान की एंट्री होती है। वीडियो में केजरीवाल और राहुल गांधी को भी दिखाया गया है। एक्ट्रेस को मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाने पर लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री पद का भी अपमान बता रहे हैं।

महिला को CM चेयर दिखाना शर्मनाक- श्रीनिवास बीवी

पंजाब कांग्रेस ने कहा- आम आदमी पार्टी के लिए महिलाएं एक ऑब्जेक्ट हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page