अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरजालंधरपंजाबपटियालाराजनीतिलुधियानाहोशियारपुर

AAP और कांग्रेसी वर्करों के बीच झड़ दौरान चली गोली, स्थिती तनावपूर्ण

तरनतारन : मुरादपुरा मोहल्ले में आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा राजनीतिक रंजिश के चलते गोली मार कर एक कांग्रेसी वर्कर को घायल कर दिया गया। कुछ वर्करों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थरों व बोतलों से हमला किया गया है। स्थिति गंभीर होने पर डी.एस.पी. सुच्चा सिंह बल व थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वर्करों को शांत करवाकर जांच शुरू की।

‘आप’ के नेता गुरदेव सिंह संधू व बेटे रहमत संधू द्वारा वर्करों की मदद से लोगों के बिजली बिल माफ करने से संबंधित फार्म भरे जा रहे थे। वहीं मुरादपुरा के वार्ड इंचार्ज कांग्रेसी नेता तरसेम सिंह गिल का बेटा हिमांशु गिल (17) बाजार जा रहा था। तभी आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह संधू, रहमत संधू, सोनू झंडेर, लखविंदर सिंह फौजी, सुखदेव सिंह संधू, नवदीप सिंह अरोड़ा, अंजू वर्मा द्वारा उसे कांग्रेसी नेता होने की बातें सुनानी शुरू कर दीं। इस दौरान हुए विवाद में ‘आप’ वर्करों ने उस पर गोली चला दी जो हिमांशु की टांग पर लगी। घायल हिमांशु को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह संधू अपने वर्करों के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां सभी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह भोला, संदीप दोदे, केवल कपूर व अन्य कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने घायल हिमांशु का हाल पूछते हुए पुलिस प्रशासन से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि घायल हिमांशु गिल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेसी व ‘आप’ वर्करों के बीच सिविल अस्पताल में हुए जलसे से माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page