Breaking : जालंधर के ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, नहीं जारी किया गया कोई लाइसेंस
दीवाली से पहले जालंधर के ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के संबंध में कमिश्नरेट पुलिस निर्णय करेगी। सोमवार को डीसी घनश्याम थोरी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

जालंधर। इस बार भी दीवाली पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से बिक्री के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। सोमवार को डीसी घनश्याम थोरी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के संबंध में कमिश्नरेट पुलिस निर्णय करेगी।
निर्देशों के मुताबिक साल 2016 में ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए अंतिम बार दो लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके बाद कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इस साल भी किसी को लाइसेंस नहीं दिया गया है। ये आदेश जालंधर नगर निगम की सीमा के बाहर के क्षेत्रों के लिए दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र कमिश्नरेट पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से ही शहरी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर फैसला लिया जाएगा।



