
जालंधर,12 सितंबर : सेठ हुक्म चंद कालोनी में चुनावी राजनीति के चलते एक ही नाम पर दो सोसायटियो का गठन हो गया जिससे पूर्ण स्थिति विवादास्पद बनी हुई है। रविवार सुबह कालोनी निवासियो की चुनाव हेतु बैठक जगदीश भटारा की देखरेख में हुई व गत तीन वर्ष का लेखाजोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया। चुनावी प्रक्रिया दौरान प्रधानगी पद व महासचिव पद के दो-दो नामांकन भरे थे लेकिन उनमे से पेपरवर्क पूरा न होने के कारण घोषित सभी पदो के लिए एक-एक नामांकन होने के तहत सभी के नामो पर सहमति प्रकट करते हुए हरीश कालिया को प्रधान,डा.गुरिंदर पाल सिंह को महासचिव,उपप्रधान जसकरण सिंह,कैशियर गुरिंदर पाल सिंह अनेजा,अकाऊंट सचिव डा.संजय बंसल व कार्यकारिणी में महिलाओं प्रिंसिपल रेखा कालिया भारद्वाज,सुलेखा भगत,सुखराज कौर,मधु सिक्का,प्रोमिला सहगल की घोषणा की गई। चुनावी प्रक्रिया में वरिंदर मिडढा,नरेश चौहान,पवन गोयल,नरेश शर्मा,रवि खुराना,विनोद खुराना,जाॅनी बतरा,सुमन शर्मा,गुरप्रीत सिंह,सुमन शर्मा,सर्वजीत कौर,कमलेश,ववीता सेठ,अंजू,रीना,ज्योति गोयल ने अहम भूमिका निभाई व पूर्व सी.पी.एस.के.डी.भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कालोनी में 20 अगस्त को भी चुनावी प्रक्रिया हुई थी जिसमे राजन सूद को प्रधान चुना गया था लेकिन कालोनी में राजनिती के कारण दो गुट बन गये।
https://youtu.be/JMPreZR9FtQ
नेतागिरी चमकाने के लिए कालोनी सोसायटियो को मोहरा नही बनाना चाहिए : के डी भंडारी
राजनितिज्ञ का काम आम नागरिको की सेवा करना होता है व नेताओ को महानगर की कालोनियों व सोसायटियो मे दखल अंदाजी कर एकजूटता को तोड़ राजनिति नही चमकानी चाहिए। उपरोक्त विचार चुनावी प्रक्रिया दौरान कालोनी निवासी व पूर्व सी.पी.एस.के डी भंडारी ने व्यक्त करते हुए बताया कि मौजूदा सरकार के विधायक की भ्रष्ट राजनिति कारण सेठ हुक्म चंद कालोनी निवासियों को अपनी ही पार्क में भरी बरसात में घास पर बैठना पड़ा। गुटवंदी कारण जिला प्रशासन ने चुनाब रोकने के लिए लोकतंत्र की हत्या करते हुए कालोनी पार्क में सोसायटी द्वारा लगाए गये टैंट उखड़वा दिए गये व कुर्सिया तक पार्क मे नही लगाने दी गयी इसके अतिरिक्त कालोनी को पुलिस छावनी मे प्रशासन द्वारा ऐसे तबदील किया गया जैसे कालोनी चुनाव नही ब्लकि जंग का मैदान हो जिसकी सभी ने निंदा की। के.डी.भंडारी ने कहा कि कालोनी की चुनावी प्रक्रिया कालोनी के विकास के लिए होती है लेकिन राजनिति धक्केशाही के चलते क्षेत्रिये पुलिस प्रभारी रशमिंदर सिंह का व्यवहार गल्त था जिसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर व डी.जी.पी को की जाएगी। नवनियुक्त प्रधान हरीश कालिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्य सेठ हुक्म चंद कालोनी वेल्फेयर सोसायटी के बैनर तले ही होगे व यह सोसायटी 2002 से चलती आ रही है। वही पुलिस प्रभारी रशमिंदर सिंह व मौके पर मौजूद डयूटी मैजिस्ट्रेट हरमिंदर सिंह चीमा (नायव तहसीलदार-1) व कानूनगो अजीत सिंह ने बताया कि कालोनी निवासियो ने जिला प्रशासन से पार्क मे बैठक हेतु परमिशन नही ली थी व कालोनी निवासियो मे गुटवंदी के चलते माहौल शांतमयी रखने हेतु पुलिस मौजूद रही।



