
पंजाब के जालंधर जिले के सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े 9 साल की लड़की का अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच के बाद पता चला कि आरोपी महिला मानसिक रोगी है। उसका मिलिट्री अस्पताल से 13 साल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने वैरिफाई करने के बाद महिला को छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया था, जब एक लड़की को महिला साथ लेकर जाने लगी। जबरन ले जाते वक्त लड़की जोर-जोर से रोने लगी तो लोगों को शक हो गया और उन्होंने लड़की को छुड़ाया। यही नहीं, लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर थाना डिवीजन 4 की पुलिस को सौंप दिया था।
मॉडल हाउस की रहने वाली ममता ने शुक्रवार सुबह बताया था कि उनके परिवार में किसी को बच्चा हुआ है। उसे देखने के लिए वह सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा अस्पताल में आई थी। उन्हें तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं पर उनकी बेटी प्राची की एक दोस्त बन गई थी। उसके साथ खेलने के लिए वह नीचे आ गई, जिस दौरान यह घटना हुई।
मॉडल हाउस की रहने वाली ममता ने बताया कि उनके परिवार में किसी काे बच्चा हुआ है। उसे देखने के लिए वह सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा अस्पताल में आई थी। उन्हें तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं पर उनकी बेटी प्राची की एक दोस्त बन गई थी। उसके साथ खेलने के लिए वह नीचे आ गई, जिस दौरान यह घटना हुई।
मैं सहेली के साथ खेल रही थी, आंटी बोली- मैं तेरी मां, मेरे साथ चल
प्राची ने कहा कि वह नीचे सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला आई और उसे अपनी बेटी कहने लगी। महिला ने कहा कि वही उसकी मां है। उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद वह बचने के लिए छिप गई। महिला वहां भी आ गई और उसे जबरन ले जाने लगी। जबरदस्ती करने पर जब वह जोर-जोर से रोने लगी, तब आसपास के लोग इकट्ठा हुए। महिला बोली कि यह उसकी बेटी है। लेकिन उसने इंकार कर दिया तो लोगों ने उसे महिला से छुड़ा लिया।
असली मां को बुलाया गया, आरोपी को पुलिस ले गई
लोगों ने बच्ची को छुड़ाकर उसकी असली मां को बुलाया गया और उनके हवाले किया। मां के पहुंचने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी महिला को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने महिला व लड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह बच्ची को लेकर क्यों जा रही थी। उसके साथ आया आदमी कौन था?। वह बच्ची को किस इरादे से लेकर जा रही थी।





