कपूरथला / फगवाड़ाजालंधरपंजाबलुधियाना

2 बच्चों के पिता ने छात्रा से किया रेप, पकड़े जाने के डर से 14 फीट ऊंची दीवार से लगाई छलांग

फिल्लौर : 2 बच्चों के पिता द्वारा 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिगा छात्रा के घर में मध्य रात्रि जबरन दाखिल होकर  बलात्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन कर जब माता-पिता कमरे में गए तो आरोपी ने 14 फुट ऊंची घर की छत से छलांग लगा दी, इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सूचना के अनुसार पीड़ित लड़की की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी, जो 12वीं में पढ़ती है। उसकी बड़ी बेटी जो देर रात तक पढ़ती रहती है जिस कारण कुछ दिनों से दोनों लड़कियां अकेली कमरे में सो रही थीं। इस बात का फायदा उठाकर मुहल्ले का रहने वाले पप्पू सिंह गत दिवस मध्य रात्रि दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गया और छोटी बेटी के कमरे में जाकर उसे दबोच लिया। लड़की शोर ना मचा सके उसने बिस्तर की चादर उसके मुंह में देकर उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया। 

इस दौरान लड़की के मुंह से चादर निकल गई और उसके रोने की आवाज सुन कर जब वह उसके कमरे की तरफ गए तो आरोपी पप्पू सिंह उन्हें धक्का देकर घर की छत पर चला गया। जहां से वह 14 फुट नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि भागने के लिए छत से छलांग लगाने पर आरोपी की टांग में गहरा जख्म हो गया, जिस पर डाक्टरों ने 15 टांके लगाए। आरोपी की पत्नी काम के संबंध में दुबई गई हुई है और उसने लड़की से बलात्कार करने की नियत से अपने दोनों बच्चों को उनके दादा-दादी के पास छोड़ आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page