चंडीगढ़जालंधरपंजाब

सी.एम. चन्नी के घऱ 10 अक्तूबर को बजेंगी शहनाई, बेटे की है शादी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घऱ जल्द ही शहनाईयांं बजने वाली है। दरअसल चन्नी के बेटे की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आपको बता दें कि 10 अक्तूबर मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी होने वाली है। इसी के चलते मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा राज्य के सभी नेताओं के घऱ शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं और सभी नेताओं को शादी समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। गौरतलब है कि चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही कई कैबिनेट मंत्रियों को अपने पद छोड़ने पड़े थे, जिस कारण ये सभी नेता चन्नी सरकार व हाईकमान से नाराज चल रहे थे। लेकिन चन्नी अब विवाह कार्ड देने के लिए इन सभी नेताओं के घर-घर जाकर इनसे मुलाकात कर सारी पुरानी नाराजगियां भी दूर कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page