जालंधरपंजाबराजनीति

शहरी सिख पर फोकस हुआ जिला कांग्रेस प्रधान का चयन, तीन सिख चेहरे सहित पांच प्रमुख दावेदार आए सामने

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हाईकमान ने शहरी सिख चेहरे पर फोकस किया है। सत्ता और संगठन में शहरी सिख को नेतृत्व और जिम्मेदारी न मिलने से पैदा हो रही नाराजगी को कांग्रेस हाईकमान गंभीरता से ले रहा है।

जालंधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हाईकमान ने शहरी सिख चेहरे पर फोकस किया है। सत्ता और संगठन में शहरी सिख को नेतृत्व और जिम्मेदारी न मिलने से पैदा हो रही नाराजगी को कांग्रेस हाईकमान गंभीरता से ले रहा है। पार्टी में उच्च स्तरीय बैठकों में जालंधर शहरी इकाई के अध्यक्ष पद पर शहरी सिख को जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई है। शहरी सीटों पर जीत के लिए शहरी सिख मतदाता बड़ा रोल निभा सकते हैं। पार्टी में इसकी मांग भी उठ रही थी कि शहरी सिखों के प्रतिनिधि की एडजस्टमेंट हो। हालांकि दावेदारों की लिस्ट में ¨हदू चेहरे के रूप में मनोज मनु का दावा अभी भी मजबूत है, लेकिन शहरी सिख को अगर जिम्मेवारी मिलती है तो इसमें कई नाम चल रहे हैं। शहरी सिख के तौर पर मेजर ¨सह और गगनदीप ¨सह काकू आहलुवालिया का नाम सामने आ रहा है। हर¨जदर ¨सह लाडा कंबोज सिख हैं और बैकवर्ड क्लास से आते हैं, लेकिन वह शहरी सिख के तौर पर खुद को हाईकमान के सामने प्रोजेक्ट करने में सफल रहे हैं। अब वह सभी दावेदारों के लिए चुनौती बन गए हैं। काकू आहलुवालिया युवा और तेजतर्रार हैं और संगठन में काम करने का अनुभव उनके पास सबसे ज्यादा है। हिंदू चेहरे के रूप में दिनेश ढल्ल भी दावेदार हैं, लेकिन उनका विरोध भी खूब हो रहा है। गुटबंदी के कारण नाम घोषित होने में हो रही देरी पंजाब सरकार में चल रही गुटबंदी के कारण संगठन की घोषणा में भी देरी हो रही है। पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान हटाए करीब 20 महीने हो गए हैं और अभी तक नई नियुक्तियां न होने से कार्यकर्ता मायूस हैं। कार्यकर्ताओं की मायूसी चुनाव में कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत जिला प्रधानों की लिस्ट पार्टी हाईकमान को दे चुके हैं। इनमें जालंधर शहरी और एक-दो अन्य जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह नाम फाइनल हो चुके हैं। यह हैं प्रमुख दावेदार हर¨जदर ¨सह लाडा बैकवर्ड क्लास से हैं। शहरी सिख के रूप में दावा है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और चेयरमैन ते¨जदर बिट्टू ग्रुप से जुड़े हैं। गगनदीप ¨सह काकू आहलुवालिया कांग्रेसी पृष्ठभूमि के युवा नेता हैं। शहरी सिख के तौर पर मजबूत दावा। पिता दलजीत सिंह आहलुवालिया इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। आहलुवालिया परिवार 40 साल से कैप्टन अम¨रदर ¨सह का करीबी है। मेजर ¨सह करीब 25 सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर हैं। शहरी सिख के तौर पर मजबूत दावा है। आक्रमकता कांग्रेस को फायदा दे सकती है। मनोज मनु कांग्रेसी पृष्ठभूमि के युवा नेता का दावा ¨हदू चेहरे के रूप में मजबूत है। पार्टी के महासचिव एवं विधायक परगट ¨सह समेत कई विधायकों का समर्थन हासिल है। दिनेश ढल्ल युवा वर्ग पर मजबूत पकड़ वाले नेता। एक बार पार्टी छोड़ चुके हैं। ¨हदू चेहरे के तौर पर पार्टी के लिए मजबूत नाम। विधायक बावा हैनरी से 36 का आंकड़ा राह में रुकावट बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page