
1. सबसे पहले ‘शाबर-मंत्र’…
इसके बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान शंकर ने ही लिखा है, लेकिन उन्होंने माध्यम बनाया शिव भक्त गुरु गोरखनाथ और गुरु मत्स्येंद्र नाथ को।
CM योगी आदित्यनाथ ने जिस मंत्र से चुनावों दौरान दिनचर्या की शुरुआत की, वह भगवान हनुमानजी का ऐसा ही शाबर मंत्र माना जाता है, जिसे सिद्ध कर लिया जाए तो दुश्मन आपको हरा नहीं सकता।
ये मंत्र है:-
।। ओम गुरुजी को आदेश गुरुजी को प्रणाम, धरती माता धरती पिता, धरती धरे ना धीरबाजे श्रींगी बाजे तुरतुरि आया गोरखनाथमीन का पुत् मुंज का छड़ा लोहे का कड़ा हमारी पीठ पीछे यति हनुमंत खड़ा, शब्द सांचा पिंड काचास्फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।।
अर्थात कहते हैं इस मंत्र को सात बार पढ़कर चाकू से अपने चारों तरफ रक्षा रेखा खींच लेनी चाहिए जो गोलाकार हो। ऐसे में स्वयं हनुमानजी साधक की रक्षा करते हैं। ध्यान रहे मंत्र को सिद्ध करने के लिए उसे विधि विधान से पढ़ा जाए, तभी लाभ होगा।
2. दूसरा मंत्र यजुर्वेद से है…
जो क्षेत्र के कल्याण के लिए है। आसपास भी इससे सुख-शांति रहती है। योगी ने नामांकन के लिए निकलने से पहले इसकी पूरी साधना की।
ये मंत्र है:-
ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च। मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
अर्थात…..जो सर्व कल्याणकारी है, उसको नमन; जो सभी को सुख देने वाला है, उसको नमन; जो सभी का मंगल करने वाला है, उसको नमन, जो सर्व का सत्कार करे उसको नमन।
3. रुद्राभिषेक के मंत्र
योगी ने रुद्राभिषेक के मंत्रों का उच्चारण कर भगवान शिव की आराधना की। इस मंत्र- (सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका:। रुद्रात्प्रवर्तते बीजं बीजयोनिर्जनार्दन:।। यो रुद्र: स स्वयं ब्रह्मा यो ब्रह्मा स हुताशन:) के अलावा उन्होंने इस आराधना में मनोवांछित फल पाने के लिए सभी मंत्रों का उच्चारण किया। इन मंत्रों और पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। इसमें पानी, शहद, मीठा, दूध और तेल से भगवान शिव की आराधना की।



