जालंधरपंजाब

विधानसभा चुनाव का प्रैशर:4 दिन बैठेगी एफएंडसी कमेटी, 32 गलियां-सड़कें बनाने की होगी प्लानिंग

31 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक रोजाना चलेंगी बैठकें, इसी शेड्यूल के अनुसार एजेंडा तैयार, होंगे विकास कार्य

विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग इलाकों में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम तेजी दिखा रहा है। मेयर जगदीश राज राजा 31 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक लगातार रोजाना वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठकें करने जा रहे हैं। इनमें शहर में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी।

मेन प्रोजेक्ट नेशनल हाइवे से लेकर रंधावा मसंदां की पुली तक रोड के किनारे नई लाइटें फिट करने की योजना और 77 लाख से माल रोड का निर्माण है। वार्ड नंबर 2 की गुरु अमरदास काॅलोनी में पार्क के काम में देरी होने पर ठेकेदार को डी-बार किया था, इसे अब राहत देने पर भी विचार होगा। जिन प्रोजेक्टों को मंजूरी देनी हैं। उनमें अधिकतर काम सड़क, गलियों, पानी व पार्क के हैं।

31 अगस्त को रखे जाने वाले प्रस्ताव
1. कोट मोहल्ला में 26.75 लाख से सड़कें बनाई जाएंगी।
2. आदर्श नगर से कृष्णा नगर की तरफ 19.20 लाख से रोड बनेगी।
3. शक्ति नगर में फुटपाथ और मेन रोड 37 लाख रुपए से बनेगी।
4. विजय नगर में कंक्रीट रोड 33 लाख रुपए से बनेगी।
5. जेपी नगर के अपना पार्क की मेंटेनेंस पर 4.25 लाख खर्च होंगे।
6. आबादपुरा में गली नंबर 5 व 6 का निर्माण होगा 41 लाख से होगा।
7. भार्गव नगर में 31 लाख से गलियां बनाने का काम होगा।
8. सेंट्रल टाउन में 33 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। लोगों की समस्या दूर होगी।

1 सितंबर की बैठक के प्रस्ताव
1. नगर हाउस की रेनोवेशन पर 28 लाख रुपए खर्च होंगे।
2. शिवाजी नगर में कंक्रीट से गलियां 53 लाख रुपए से बनेंगी।
3. नागरा से नंदनपुर रोड पर 34 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
4. शास्त्री चौक में 17 लाख रुपए से सड़क बनाई जाएगी।
5. जौहल मार्केट से बिट्टू परदेसी तक 8 लाख से सड़क चौड़ी होगी।
6. दशमेश नगर रोड 50 लाख से बनेगी।
7. लाजपत नगर में ट्यूबवेल वाले पार्क के पास 17 लाख से रोड बनेगी।
8. ग्रोवर कालोनी में पार्क का विकास 2.59 लाख से होगा।
9. मिट्ठू बस्ती में पेट्रोल पंप के पास 13.17 लाख से निर्माण होगा।

दो सितंबर की बैठक के प्रस्ताव
1. मोहल्ला बशीरपुरा में 40 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टाइलें लगाई जाएंगी।
2. आनंद नगर में 24 लाख की लागत से सड़क बनेगी।
3. सेंट्रल टाउन में 36 लाख से सड़क बनाने का काम होगा।
4. अटवाल हाउस में 15 लाख से रोड बनेगी।
5. संत नगर इलाके में 25 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
6. शंकर गार्डन में 23 लाख से सीवरलाइन बिछेगी।
7. जैतेवाली के पंपिंग स्टेशन की देखरेख 40 लाख रुपए से प्राइवेट कंपनी दो साल के लिए संभालेगी।

03 सितंबर की बैठक के प्रस्ताव
1. गुुरु नानक नगर में 43 लाख से रोड बनाने का काम होगा।
2. वार्ड नंबर 33 में पार्कों की रिपेयर 33 लाख रुपए से होगी।
3. मिट्ठू बस्ती की गलियां 28 लाख रुपए की लागत से बनेंगी।
4. श्री गुरु रविदास धाम से कौंसलर के घर तक सड़क निर्माण 36 लाख से होगा।
5. माल रोड 77 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी।
6. वरियाणा डंप के पास गौतम नगर में गली का निर्माण 42 लाख से होगा।
7. 80 लाख की लागत से बिजली
पर संचालित दाह संस्कार घर बनाया जा रहा है।
8. ओल्ड जवाहर नगर में 35 लाख रुपए से गलियां बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page