
पंजाब के जिला फिरोजपुर में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनके आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया सेल राज्य में सक्रिय हो गया है। भाजपा के सोशल मीडिया सेल ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले उनकी हवा बनानी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और पंजाबियों के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं उनका प्रचार शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के पंजाब के लिए किए गए कार्यों के छोट-छोटे वीडियो क्लिप बनाकर डाले जा रहे हैं। आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों के वीडियो क्लिप डालकर बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सिखों और पंजाब में रहने वाले सभी लोगों का मुसीबत की घड़ी में साथ दिया है।
शहीदों की धरती पर आ रहे नमन करने
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के क्लिप डालकर प्रचारित किया जा रहा है कि वह शहीदों की धरती फिरोजपुर में शहीदों को नमन करने आ रहे हैं। जारी किए जा रहे क्लिपों में कहा जा रहा है कि वह शहीदों के नमन करने आ रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी का एजेंडा भी बताया जा रहा है कि भाजपा का साथ देकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत किए जाएं। एक ही क्लिप से दो-दो निशाने साधे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पंजाब के प्रति हमदर्दी भी दिखाई जा रही है। उनके कार्यों को भी दर्शाया जा रहा है।

मोदी जी के पंजाब आने पर महिलाओं में भारी उत्साह: मीनू शर्मा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल नम्बर 3 जालंधर की और अध्य्क्ष शमा चौहान के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू शर्मा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा ने कहा कि पंजाब में मोदी जी आने पर महिलाओं में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा पंजाब की जनता बदलाव चाहती है।हम सब को पता है बदलाव लाने में महिलाओं का योगदान अहम होता है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जब से सत्ता में आए है उन्होंने भ्रष्टाचार कर अपनी और अपने चहेतो की जेबे भारी है।उन्होंने कांग्रेस सरकार को लंबे हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण आज शहर की सभी सड़कें टूटी हुई है।
इस अवसर पर अनु शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में पंजाब की महिलाएं 2022 में चनावो का इंतजार कर रही है।उन्होंने कहा पंजाब भर से 5 जनवरी को फिरोज़पुर में भारी मात्रा में महिला भारी संख्या में पहुँचेगी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज रोज नशे के कारण किसी न किसी नोजवान की मौत हो रही है।और माताओं के पुत्र और सुहाग नशे के कारण उजड़ रहे है।उन्होंने कहा पंजाब सरकार ने घर-घर नोकरी की जगह घर घर नशा पहुंचा दिया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शमां चौहान ने आए हुए सभी लोगो का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर महामंत्री प्रवीण भारती, पल्लवी वर्मा,रजनी गुप्ता, राजिंदर कौर,रेणु,शीतल,नमिता, दिलजीत कौर,पूजा, शशि, रेणु बाला, जीवन,राजविंदर कौर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की फिरोज़पुर रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह : मोहिन्दर भगत
जालंधर वैस्ट के दफ्तर में एक विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी की फिरोजपुर में होने वाली रैली की तैयारी संबंधी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जालंधर वेस्ट की महिलाएं शामिल हुई । बैठक दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हलका जालंधर वैस्ट से हजारों लोग फ़िरोज़पुर रैली में शामिल होंगे, जिसमें जालंधर वैस्ट से भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। पंजाब की जनता को मोदी और भाजपा से बहुत उम्मीदें हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप में पंजाब में सरकार बनाने की और अग्रसर है। भाजपा पंजाब की जनता की पहली पसंद बन कर उभर रही है । भगत ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय तथा अपने चहेते प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का स्वागत करने के लिए 5 जनवरी को समूचे पंजाब से भाजपा कार्यकर्त्ता व अन्य लोग लाखों की संख्या में फिरोजपुर पहुँचेगे। जालंधर वैस्ट के 4 मंडलों में रैली सबंधी बूथ स्तर पर मीटिंगे की जा रही है। बैठक दौरान मीनू शर्मा जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा, परवीन शर्मा अनु शर्मा सदस्य पंजाब कार्यकारणी,पार्षद वीरेश मिंटू ,भोला शर्मा,लवप्रीत गोल्डी मंडल अध्यक्ष,वंदना प्रभाकर मंडल अध्यक्ष , महामंत्री परवीन भारती,पल्ल्वी वर्मा,सुखबीर चट्ठा ,ऊषा शर्मा,सपना शर्मा,उर्मिल कपूर ,कविता सेठ,रजनी गुप्ता,रमेश निश्चल ,जसविंदर सोनिया,रजनी भगत,सोनिया शामिल हुई ।



