
जालंधर : मां भगवती सेवा समिति द्वारा 231 वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर,इस्लाम गंज में किया गया जिसमें 251 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व 6 जरूरतमंदो को एक ट्राईसाईकिल,दो व्हीलचेयर,एक सिलाई मशीन,दो को कानों की मशीनें भेंट की गई।

इस अवसर पर समाजसेवक अरूण अग्रवाल,वासुदेव गुलाटी, हरबंस गगनेजा,दविंदर साहनी,नरेंदर गुम्बर,रमण महेंदरू,मुकंद गांधी,अश्वनी मल्होत्रा,मोनिका मल्होत्रा,कमल पसरीचा,
हरिचंद चुग,अनिल सभ्रवाल,विजय गांधी विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत समिति प्रधान रमेश सहगल,चेयरमैन वेदव्रत सहगल,धर्मवीर भल्ला,प्रदीप छावड़ा,जोगिंदर कत्याल,
अनिल शर्मा,अशोक कटारिया,हरीश सुनेजा,नरेंदर शर्मा,राजिंदर कपूर,तिलक राज भगत,गोपाल,सुनील कुमार,गुलशन सुनेजा,रमण हैप्पी,हरीश शर्मा,राहुल महेंदरू ने किया। समारोह की शुरूआत संजीव भल्ला ने प्रभु महिमा से की।
मंच संचालक रविंदर खुराना ने समिति की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
मुख्यातिथि अरूण अग्रवाल ने समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगो की सहायता करना राज्य सरकारों का फर्ज है लेकिन उनकी जगह समाजसेवी संस्थाओ पर जरूरतमंद परिवार निर्भर है। अगर समाजसेवी संस्थाए न होती तो जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कौन उपलब्ध करबाता ? उन्होने
सहयोगवश समिति को एक ट्राईसाईकिल भेंट की व प्रतिमाह 2100 की राशि भेंट करने की घोषणा की।
इस दौरान नरेंदर गुम्बर,रश्मी साहनी द्वारा दो व्हील चेयर,साधु राम मित्तल द्वारा सिलाई मशीन,हरिचंद चुग द्वारा दो कानों की मशीनें भेंट की गयी व हरबंस गगनेजा व दविंदर साहनी ने अपने जन्मदिन पर 5100-5100 की राशि भेंट की गई। धर्मवीर भल्ला व राहुल महेंदरू द्वारा श्री आनंदपुर दरबार के श्री गुरू महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर सभी को मीठाईयां व केक वितरित किए गये।



