
जालंधर, : मां भगवती सेवा समिति द्वारा 232 वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर,इस्लाम गंज में किया गया जिसमें 251 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व 3 जरूरतमंदो को ट्राईसाईकिल,एक को व्हीलचेयर,एक सिलाई मशीन,दो को कानों की मशीनें भेंट की गई।

इस अवसर पर समाजसेवक छज्जू राम जलोटा,राम जलोटा,शाम जलोटा,साधु राम मित्तल,राजीव दुग्गल, हरवंस गगनेजा,पवन अग्रवाल,वरिंदर वब्बर,दविंदर साहनी विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत समिति प्रधान रमेश सहगल,चेयरमैन वेदव्रत सहगल,धर्मवीर भल्ला,प्रदीप छावड़ा,जोगिंदर कत्याल,अनिल शर्मा,अशोक कटारिया,हरीश सुनेजा,नरेंदर शर्मा,राजिंदर कपूर,तिलक राज भगत,गोपाल,सुनील कुमार,गुलशन सुनेजा,रमण हैप्पी,हरीश शर्मा ने किया।
मंच संचालक रविंदर खुराना ने समिति की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
जलोटा टूल्ज के राम जलोटा,शाम जलोटा ने अपने पिता छज्जू राम जलोटा के जन्मदिन पर 3 ट्राईसाईकिल भेंट करते हुए कहा कि मां बाप अपने बच्चो का जन्मदिन सैलिब्रेट करते है व बच्चो को भी अपने मां-बाप के जन्मदिन जरूरतमंदो की सहायता कर मनाने चाहिए।
इस दौरान रश्मि सिल्की साहनी परिवार द्वारा एक व्हील चेयर,सुरेंदर अग्रवाल द्वारा सिलाई मशीन,हरवंस गगनेजा द्वारा दो कानों की मशीनें भेंट की गयी व पवन अग्रवाल द्वारा अपने पिता लाला मदन लाल अग्रवाल की समृति में फल वितरित किए।



