जालंधर

भाजपा सरकार आने पर पंजाब में ओबीसी कमीशन बनाएंगे : अश्विनी शर्मा

भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब कार्यकारिणी की मीटिग में पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

जालंधर : भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब कार्यकारिणी की मीटिग में पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम चल रहा है और लोगों तक केंद्र सरकार की जन-हितैषी योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। होटल इंद्रप्रस्थ में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई भाजपा मीटिग में प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी नीतियों के चलते कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है। भाजपा सरकार बनने पर पंजाब में ओबीसी कमीशन का गठन किया जाएगा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिदर बिट्टा की अध्यक्षता में हुई मीटिग में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, मोर्चा प्रभारी शिवराज चौधरी, सह-प्रभारी रजनीश धीमान मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित और ओबीसी समाज के लिए विशेष कार्य किए हैं। केंद्र सरकार में ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री बनाए गए हैं। मेडिकल शिक्षा में विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़ी श्रेणी की जातियों को प्रदेश में ज्यादा अधिकार देने संबंधी संसद में बिल पास करके विशेष सम्मान दिया है।

ओबीसी मोर्चा के पंजाब प्रधान राजिदर बिट्टा ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही ओबीसी वर्ग को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मीटिग में हरजीत सिंह रामगड़िया, जनार्दन शर्मा, कंवरबीर सिंह मंजिल, प्रदीप पलाहा, तरुण जस्सी, अनिल सच्चर, राकेश गोयल, सुरिदर कौर सैनी, पवन यादव, इंद्रपाल सिंह हैप्पी, राजविदर सिंह, धर्मजीत, रविदर वैष्णव, पवित्र सिंह, धर्मवीर भारती, जसविदर सिंह खीवा, भूपिदर कुमार, जरनैल सिंह हैप्पी, राम सिंह धीमान, ज्ञान सिंह सैनी, दीपक, अनिल तलवार, सीता राम, रविदर वर्मा, जसपिदर सैनी, सुरजीत गोगना, दविदर सिंह एडवोकेट, बलविदर सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page