
जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा चुनावों में नाॅर्थ,सैंट्रल,वेस्ट,कैंट क्षेत्रो में प्रचार हेतु अहम भूमिका निभाई जा रही है व अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा प्रत्येक हल्के में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व नेत्रियों की विशेष डियूटियां लगाई गई है। नाॅर्थ हल्के से चुनावी प्रचार दौरान भाजना नेत्री लाडी ढल्ला को जिला सचिव का कार्यभार सौंपते हुए नियुक्ती की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा,सीमा साहनी, सुमन सहगल, (पंजाब उप प्रधान), पल्लवी वर्मा, किरण बाला भगत सीमा चड्डा, साक्षी, सुमन सौंध, पूर्व पार्षद अश्विनी भडारी, रविंदर विक्की ने नाॅर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदवार के.डी.भंडारी के हक में प्रचार किया।



