
विधानसभा चुनावों हेतु भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारो की घोषणा होते ही भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा के नेतृत्व में सभी भाजपा नेत्रियों में जोश की लहर देखी जा रही है व भाजपा नेत्रियों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी उम्मीदवारों का लाजपत नगर मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो नारी शक्ती को पूर्ण सम्मान देती है व पंजाब में मौजूदा सरकार तो महिलाओ को सुरक्षा तक न दे सकी व चैन स्नेचिंग,पर्स स्नेचिंग जैसी वारदातों के कारण महिलाओ ने आभुषण पहनने तक त्याग दिए। जो सरकार प्रधानमंत्री को पूर्ण सुरक्षा न दे सकी वह आम नागरिक को क्या देगी ? 2022 के चुनाव में पंजाबवासी खुद पंजाब का भविष्य लिखेगें। इस दौरान अध्यक्षा मीनू शर्मा के साथ पल्लवी वर्मा, भोला शर्मा,शशि शर्मा,उर्मिल कपूर,लाडी ढल्ला, उषा शर्मा सुखबीर चट्ठा, सपना शर्मा, परवीन भारती, लीना अग्रवाल ,रमेश निश्चल सीमा रानी, सुमन राणा, रजनी भगत, कविता सेठ, वंदना प्रभाकर,जसविंदर सोनिया,प्रिया,लवप्रीत गोल्डी,अनु शर्मा,किरण बाला भगत, रोजी,राज अरोड़ा, रजनी गुप्ता, अंजू डेविड, कौशल्या सहित सभी नेत्रियो ने शिरकत की।



