
भाजपा नेता महेंद्र भगत ने वैस्ट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों हेतु मंथन करते हुए सभी को परस्पर भेदभाव समाप्त कर एकजूटता हेतु जागृत किया। मंथन बैठक मे भाजपा पंजाब के प्रवक्ता महेंद्र भगत, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य विनीत धीर, जिला महामंत्री राजीव ढीगरा, अमित संघा, प्रदीप खुल्लर, सुदेश भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा,भोला शर्मा, उषा शर्मा, मंडल 9 प्रधान सौरव सेठ,8 केअमित लूदरा, 10 के दविंदर भारद्वाज, जनक भगत, कमल लोच, अश्विनी अटवाल, सूबेदार यादव, गौरव जोशी, नीटा बहल, राजेश अरोड़ा, सुखविंदर सिंह, सतपाल पप्पू, संजीव शर्मा, विनोद मिश्रा, सुधीर अहीर ने परस्पर विचारविमर्श करते हुए पैराशूटर व बरसाती सदस्यों की जगह जमीनक स्तर के कार्यकर्ताओ को महत्व देने हेतु सुझाव दिऐ। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि महिला नेत्रियों को भी नये सिरे से जोड़ा जाए व सीनियोरिटी के हिसाव से सबको मान-सम्मान दिया जाए व विभीषणों से अलर्ट रह कर चुनावी रणनीति तैयार की जाए। उन्होने सभी सदस्यो को अपील करते हुए कहा कि मंथन बैठकों में सराहना की जगह कमीयों को सुना जाए।भाजपा पंजाब के प्रवक्ता महेंद्र भगत ने प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से आम जनता को जागृत करने हेतू अपील की।



