अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरजालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचल

बड़ी खबरः पंजाब के RSS-भाजपा नेताओं, मंदिरों एवं निरंकारी भवनों पर आतंकी खतरा

चंडीगढ़/जालंधर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पाकिस्तान के ड्रोन आतंक से अवगत करवाया। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने एक विस्तृत रिपोर्ट भी केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि पाकिस्तान की शह प्राप्त आतंकवादी ताकतों का मुकाबला करने के लिए जल्द से जल्द केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों की 25 कंपनियां तैनात की जाएं।

साथ ही बी.एस.एफ. को ड्रोन को नष्ट करने वाले उपकरणों से लैस किया जाए। मुख्यमंत्री ने अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, बठिंडा, फगवाड़ा और मोगा के लिए केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों की मांग की है।  कै. अमरेंद्र ने कहा कि रेलों, बसों और मंदिरों, प्रमुख किसान नेताओं (ऐसे 5 किसान नेताओं के बारे ठोस जानकारी मिली थी परंतु उन्होंने पंजाब और हरियाणा पुलिस की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाने की पेशकश ठुकरा दी), पंजाब से संबंधित आर.एस.एस. शाखाओं/दफ्तरों, आर.एस.एस./ भाजपा/ शिवसेना नेताओं, डेरों, निरंकारी भवनों और समागमों समेत व्यक्तियों और जलसों पर आतंकी खतरा संभावित है।

मुख्यमंत्री अमरेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कृषि कानून रद्द करने की मांग दोहराई।  कै. अमरेंद्र ने किसानों को धान की पराली के प्रबंधन के लिए 100 रुपए प्रति क्विंटल मुआवजा देने और डी.ए.पी. की कमी की बढ़ रही शंकाओं को दूर करने के मामले भी सुलझाने की मांग की, क्योंकि डी.ए.पी. की कमी से किसानों की समस्या और बढ़ेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page