जुकरबर्ग की सर्विस क्रैश:दुनिया भर में वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम 9:15pm. से बंद; कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या दूर कर रहे हैं
सोशल मीडिया साइड्स फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। पूरी दुनिया में तीनों सोशल साइट्स डाउन हो गई हैं। यूजर्स को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। वॉट्सऐप पर यूजर्स करीब 20 मिनट तक नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं।

सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। पूरी दुनिया में तीनों सोशल साइट्स डाउन हो गई हैं। यूजर्स को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। वॉट्सऐप पर यूजर्स काफी देर से नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं।
ज्ञात हो कि सोशल साइट फेसबुक खोलने पर बफरिंग हो रही है, जबकि इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर ‘कुड नॉट रीफ्रेश फीड’का मैसेज आ रहा है। इस कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ट्विटर पर #instagramdown और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं कि वह अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टा अकाउंट्स तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं। व्हाट्सएप यूजर्स टेक्स्ट मैसेज भेज या रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, वायस और विडियो काल्स भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले 19 मार्च, 2021 को भी वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सर्विस करीब 40 मिनट के लिए डाउन हुई थी। तब भी दुनिया के सभी यूजर्स परेशान हुए थे।
व्हाट्सएप ने बयान जारी कर कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोग इस समय व्हाट्सएप के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यहां एक अपडेट भेजेंगे।
इंटरनेट मीडिया साइट फेसबुक ने भी कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।
जुकरबर्ग की सर्विस क्रैश:दुनिया भर में वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम 7 घंटे से ज्यादा समय से बंद; कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या दूर कर रहे है
हजारों यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज की यह समस्या करीब 7 घंटे बाद भी बनी हुई है। लोग न मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक, 80 हजार यूजर्स ने वॉट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई है।
फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।
वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
कम ही डाउन होता है फेसबुक
फेसबुक डाउन होने के मामले बहुत कम सामने आते हैं। फिर भी ऐसा होने पर पूरी दुनिया पर सोशल मीडिया यूजर्स पर काफी असर पड़ता है, क्योंकि तीनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैं। कंपनी इस तरह के स्लो डाउन के बारे में कोई जानकारी नहीं देती, न ही इसका कोई कारण बताती है।
दिक्कत दूर होने के बाद के बाद भी कंपनी ये नहीं बताती कि ऐसा क्यों हुआ। 2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस समय भी कंपनी ने सिर्फ इतना कहा था कि रुटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ खराबी आई थी। इसे दूर कर लिया गया।
एंड्रायड, IOS और PC सभी जगह दिक्कत
तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी है। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए।
जुकरबर्ग ने माना था गंभीर मसला
अमेरिकी टेक्नोलॉजी ब्लॉग दि वर्ज ने 2019 के स्लोडाउन पर एक लीक ट्रांसक्रिप्ट पब्लिश की थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी के चीफ एक्जिक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने इस तरह के स्लोडाउन को गंभीर मुद्दा माना था। उनका मानना था कि ऐसे कोई भी समस्या लोगों को हमारे कॉम्पटीटर्स के प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की ओर मोड़ सकती है। ऐसा होने पर लोगों का विश्वास जीतने में महीनों लग सकते हैं।
मौजूदा स्लो डाउन पर कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्विटर पर कहा है कि हम लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगते हैं। हमारे ऐप और प्रोडक्ट्स को एक्सेस करने में लोगों को परेशानी हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, स्टोन ने ये नहीं बताया ये परेशानी क्यों हुई और ये कितनी देर में ठीक हो जाएगी।
6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफॉर्म
करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।




