जालंधर
पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के क्लर्क पर रेहड़ी वालों से पैसे की वसूली का आरोप
ह्यूमन राइट्स के सदस्य वरिंदर अरोड़ा ने पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के क्लर्क अमरीक सिंह पर रेहड़ी वालों से पैसे की वसूली का आरोप लगाया है। वह गदईपुर पर लगने वाली रेहड़ी वालों को धमकार पसे की वसूली कर रहा है।

जालंधर।गदईपुर के रहने वाले ह्यूमन राइट्स के सदस्य वरिंदर अरोड़ा ने पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के क्लर्क अमरीक सिंह पर रेहड़ी वालों से पैसे की वसूली का आरोप लगाया है। वरिंदर अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि अमरीक सिंह गदईपुर पर लगने वाली रेहड़ी वालों को धमका कर पसे की वसूली कर रहा है। मामले को लेकर वह पंजाब सरकार से शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में जब कारपोरेशन के एसडीओ कमलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि उनके पास शिकायत पहुंची है। शनिवार को इस मामले से संबंधित अमरीक सिंह से बात करेंगे। अगर शिकायत सही हुई तो बनती कार्रवाई भी की जाएगी।



