Techअमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब चुनाव में नामाकंन के लिए सिर्फ 6 दिन:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक समय;26 और 30 जनवरी को छुट्‌टी;1 फरवरी अंतिम तारीख

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए नामांकन कल से शुरू होंगे। नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अपने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर के पास भरे जा सकेंगे।

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है।नामांकन भरने के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 6 दिन मिलेंगे। 25 से 1 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया के बीच में 26 जनवरी और 30 जनवरी को छुट्‌टी रहेगी। उस दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

नामांकन की प्रक्रिया और शर्तें

  • नामांकन पत्र फार्म B में भरा जाना है। इसकी खाली कॉपी रिटर्निंग अफसर से मिलेगी। टाइप किए नामजदगी पत्र तयशुदा परफॉर्म में ही स्वीकार किये जाएंगे।
  • उम्मीदवार राज्य के किसी भी विधान सभा क्षेत्र का रजिस्टर्ड वोटर होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार को रिटर्निंग अफसर को इस संबंधी वोटर सूची में दर्ज अपने नाम वाले पेज की कापी पेश करनी होगी।
  • भारत के संविधान के प्रति वफादारी की कसम या पुष्टि का तयशुदा फॉर्म रिटर्निंग अफसर या चुनाव आयोग की तरफ से तय प्रतिनिधि के पास पेश करना होगा। यह कसम या पुष्टि नामांकन पत्रों की पड़ताल से पहले करनी ज़रूरी है।

पंजाब में कुल 2.12 करोड़ से ज्यादा वोटर

पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 75 हजार 66 रजिस्टर्ड वोटर हैं। जिनमें 1 करोड़ 11 लाख 87 हजार 857 पुरुष और 1 करोड़ 86 हजार 514 महिला वोटर हैं। इनके अलावा 695 वोटर थर्ड जेंडर, 1 लाख 44 हजार 667 दिव्यांग वोटर, 1 लाख 10 लाख 163 सर्विस वोटर, 1,601NRI वोटर और 5 लाख 13 हजार 229 वोटर 80 साल से अधिक उम्र के हैं।

करीब 25 हजार पोलिंग बूथ

पंजाब चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान के लिए 24 हजार 740 बूथ बनाए गए हैं। राज्य में 14 हजार 751 पोलिंग लोकेशन बनाई गई हैं। जहां यह बूथ बने हैं। मतदान के दिन सभी बूथों से वेब-कास्टिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page