
जालंधर :-नई सब्जी मंडी के खालसा मशरूम के पंकज कत्याल को दो दिन के रिमांड बाद जमानत मिल चुकी है व उन्होने आरोपो को बेवुनियाद बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी पल्लवी उनको प्रताड़ित कर रही है व दहेज मांगने व मारपीट के नाजायज आरोप लगा रही है। उन्होने बताया कि परस्पर विवाद के चलते पत्नी पल्लवी घर छोड़ कर अपने मायके में बेटे के साथ गत 18 महीनो से रह रही है व सुलह हेतु कई दफा प्रयास करने के वावजूद वो धक्केशाही करते हुए माननीय अदालत में महिलाओं की सुरक्षा हेतु पारित कानूनो का उपयोग करबाती हुई कोर्ट के कानूनों की उल्लघंना कर रही है।

पंकज कत्याल ने कहा कि पत्नी के मायके में होने के बावजूद वो बहूत दफा उसे मिल कर आए है व बच्चे के जन्म दिन भी मनाते रहे है व इसके अतिरिक्त जो पंकज पर आरोप लगाए जा रहे है कि शादी में सारा खर्च मायके ने किया है ओर उनको दहेज में काफी गोल्ड दिया गया है वह सब झूठे है शादी पर दोनो पक्षो की रजामंदी से कुल 5 लाख खर्चा गया जिसमें मात्र 1लाख40 हजार की राशि लड़की पक्ष की तरफ से दी गयी व कोई गोल्ड नही दिया गया व बाकि सब खर्च पंकज परिवार की तरफ से किए गये।
वर्णनीय है कि
जालंधर के प्रख्यात मशरुम कारोबारी ‘खालसा मशरुम’ (मकसूदां सब्जी मंडी में 108 नम्बर दुकान) के पंकज कत्याल को मोहाली के बेलोंगी थाने की पुलिस ने सोते समय सुबह 5 बजे घर गुलाब देवी रोड से गिरफ्तार किया था। पंकज कत्याल का 2017 में विवाह हुआ था जोकि अपनी पत्नी पल्लवी को शुरू से पीटता था। इस विवाह से उसे एक 3 वर्षीय बेटा भी है। पल्लवी ने ही पहले सब सहते हुए घर बसाने की कोशिश की और इस बाबत करीब 7 बार राजीनामा भी हुआ कि पंकज लड़की पर हाथ नही उठाएगा। लेकिन सुधार न होने के कारण पल्लवी की शिकायत पर मोहाली के थाना बेलोंगी में FIR-54 अधीन धारा 406, 498A दर्ज कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पश्चात उसे माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।



