
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार का रविवार शाम को विस्तार हुआ। कैबिनेट में शामिल 15 मंत्रियों ने पंजाब राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट के लिए राजभवन में पांडाल सजाया गया और मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम ओपी सोनी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि 9 कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इस कैबिनेट विस्तार से कुछ देर पहले नवजोत सिद्धू के करीबी कुलजीत नागरा को हटा दिया गया। वहीं कुछ विधायकों के विरोध के बावजूद राणा गुरजीत सिंह को मंत्री मंडल में शामिल कर लिया गया। तस्वीरों में देखें, कैसा रहा चन्नी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह और कौन-कौन बने मंत्रीः-

मंत्री पद की शपथ लेते ब्रह्म महिंद्रा।

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते मनप्रीत बादल।

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा शपथ लेते हुए।

मंत्री पद की शपथ लेतीं अरुणा चौधरी।

शपथ लेते सुख सरकारिया।

मंत्री पद की शपथ लेते हुए राणा गुरजीत।

शपथ लेतीं रजिया सुल्ताना।

शपथ लेते विजय इंद्र सिंगला।

मंत्री पद की शपथ लेते भारत भूषण आशु।

शपथ लेते काका रणदीप नाभा।

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते राजकुमार वेरका।

शपथ लेते संगत सिंह गिलजियां।

शपथ ग्रहण करते परगट सिंह।

शपथ लेते अमरिंदर राजा वड़िंग।

शपथ ग्रहण करते गुरकीरत सिंह कोटली।



